छत्तीसगढ़

CG – तिरंगा कॉन्सर्ट से देशभक्ति के रंग में रंगा सोन का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एनएसएस के 100 स्वयंसेवकों ने जोश से गाए देशभक्ति गीत पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोन, मस्तूरी, बिलासपुर छ.ग.में एनएसएस यूनिट के द्वारा तिरंगा कॉन्सर्ट का भव्य आयोजन किया गया।

इस देशभक्ति कार्यक्रम में एन एस एस यूनिट के 100 छात्र एवं छात्राओं (स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका) ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगीतमय वातावरण में सभी ने देशभक्ति गीतों को पूरे जोश एवं उमंग के साथ गाया। विद्यालय परिसर तिरंगे की धुनों और बच्चों के उत्साह से गूंज उठा।

17.08.2026 तक चलेगा तिरंगा कॉन्सर्ट यह देशभक्ति कार्यक्रम 17.08.2026 तक निरंतर आयोजित किया जाएगा।

गणमान्य उपस्थिति…

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. धनंजय पाण्डेय,एन एस एस यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द प्रसाद साहू एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। प्राचार्य ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button