राशिफल

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अगस्त, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज आप अपने गुस्से पर संयम रखें. शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. अधिक परिश्रम के अंत में कम सफलता से निराशा पैदा होगी. नौकरीपेशा लोगों को काम ज्यादा होने से थोड़े परेशान हो सकते हैं. संतान के मामले में चिंता पैदा होगी. पेट संबंधी बीमारियों से परेशान होंगे. यात्रा में अवरोध आएगा. सरकारी काम में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद रह सकता है. विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करने की सलाह दी जाती है.

वृषभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अगस्त, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. सभी काम दृढ़ आत्मविश्वास और अटल मनोबल के साथ पूरा करेंगे. नौकरी और व्यापार में आपकी उन्नति होगी. पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. सरकार अथवा उनके साथ के आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. खेलकूद और कला के क्षेत्र में कलाकारों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा. संतान के काम के पीछे खर्च होगा. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा.

मिथुन- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अगस्त, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज का दिन आपके लिए अच्छा और लाभदायी होगा. मित्र, बंधु-बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे. आर्थिक मामलों में आप सजग रहेंगे. निवेश करने का प्लान कर रहे हैं, तो आज जरा संभलकर ही रहें. आज विचारों में जल्दी-जल्दी परिवर्तन आएगा. तन-मन में ताजगी का अभाव रहेगा. नए काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है. विरोधियों को आप परास्त कर पाएंगे. आनंद-उल्लास और भाग्यवृद्धि का दिन है.

कर्क- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अगस्त, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज का दिन मध्यम फलदायी है. मन में किसी बात की ग्लानि रहेगी. जो भी काम करेंगे, उसमें आपको संतोष नहीं मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा. दांयी आंख में परेशानी होने की आशंका बनी रहेगी. परिजनों से मनमुटाव हो सकता है. आपका व्यवहार नकारात्मक रहेगा. कार्यस्थल पर आपका काम अधूरा रह सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ने में सफलता नहीं मिलेगी. किसी भी प्रकार की अनैतिक प्रवृत्ति से आज दूर ही रहें. खर्च पर संयम रखें.

सिंह- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अगस्त, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज काम के संबंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे. कार्यस्थल पर आपके कार्य करने के तरीकों की प्रशंसा होगी. पिता तथा बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दोपहर बाद स्वभाव में क्रोध और व्यवहार में उग्रता रहेगी. अंकुश रखें. सिर दर्द तथा पेट संबंधी शिकायतें रहेंगी. दांपत्यजीवन में मेल-जोल रहेगा. प्रेम जीवन में संतुष्टि के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा.

कन्या- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अगस्त, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. चिंता में रहेंगे. किसी से झगड़ा हो सकता है. धन खर्च होगा. दांपत्यजीवन में परेशानी आ सकती है. मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा. इस दौरान आपको बाहर जाने या खाने से बचना चाहिए. अधीनस्थ व्यक्ति तथा नौकरवर्ग से परेशानी का अनुभव होगा. कार्यस्थल पर भी आपका काम समय पर पूरा नहीं हो सकेगा. आज ज्यादातर समय मौन रहें और धैर्य के साथ दिन गुजारें.

तुला- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अगस्त, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आपका आज का दिन शुभफलदायक और लाभप्रद है. मित्रों के साथ मिलना-जुलना या पर्यटन का आनंद मिलेगा. परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा. पुत्र और पत्नी से सुख संतोष का अनुभव होगा. नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि होगी. व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे. अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है. दांपत्यजीवन में सुख प्राप्त कर सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, लेकिन पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों में भी ध्यान रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

वृश्चिक- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अगस्त, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज गृहस्थजीवन की सार्थकता आपको समझ में आएगी. घर में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा. आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे. व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे. आय में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा. उच्च अधिकारियों तथा बुजुर्गों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. संतान से संतोष मिलेगा. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. प्रेम जीवन में रोमांस छाया रहेगा. जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे.

धनु- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अगस्त, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है. किसी भी काम को करने में उमंग-उत्साह का अभाव रहेगा. शारीरिक तथा मानसिक रूप से चिंता में रहेंगे. नौकरी और व्यापार में तकलीफ और अवरोध उत्पन्न होंगे. ऑफिस में अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से हानि होने की आशंका रहेगी. विरोधियों से सावधानी बरतें. आज केवल अपने काम पर ध्यान दें. धैर्य के साथ दिन गुजारें.

मकर- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अगस्त, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आपके कार्यालय एवं व्यापार में परिस्थिति आपके अनुकूल होगी. आज समय पर ऑफिस के काम पूरे कर पाएंगे. व्यापार तथा सामाजिक काम के लिए बाहर जाने का अवसर मिल सकता है. खान-पान एवं घूमने-फिरने में ध्यान रखें. आकस्मिक खर्च के योग हैं. भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेगा. स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता जरूर रह सकती है. घुटनों में दर्द हो सकता है. नेगेटिव विचारों को अपने से दूर रखें. नए काम की शुरुआत आज ना करें.

कुंभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अगस्त, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज आपमें दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास बहुत ज्यादा रहेगा. मैरीड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा. प्रेम जीवन में आप सकारात्मक विचार रखते हुए आगे बढ़ेंगे. दोस्तों के साथ मुलाकात होगी. छोटा प्रवास या आनंददायी पर्यटन का योग बना रहेगा. रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से मन प्रसन्न होगा. समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. वाहन सुख प्राप्त होगा. भागीदारी से लाभ होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे.

मीन- चंद्रमा राशि बदलकर आज 14 अगस्त, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आज आपका दिन शुभ फलदायी है. आज आप आत्मविश्वासी बने रहेंगे. आरोग्य खूब अच्छा रहेगा. मन में ताजगी के कारण समय पर अपना काम कर पाने की स्थिति में रहेंगे. घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा. दैनिक काम अच्छी तरह से कर पाएंगे. विरोधियों पर विजय मिलेगी. स्वभाव में उत्तेजना रहेगी. आज आप मर्यादा और विनम्रता से ही बातचीत करें. महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिल सकते हैं. सहकर्मियों एवं नौकरों का सहयोग मिलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button