छत्तीसगढ़

CG – दर्दनाक हादसा : मवेशियों के खून से सनी सड़क, एक साथ 7 मौतों से मचा हड़कंप, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम….

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया। यहां एक साथ सात मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कवर्धा राजनांदगांव रोड पर हुई है। जहां एक अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया। जिससे 7 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। इधर घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे और सड़क जाम कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया, लेकिन ग्रामीण वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस लगातार ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं और माहौल को नियं​त्रित करने की कोशिश में है।​ फिलहाल इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button