छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाजों का बढ़ा मान, पहली बार 141 अफसरों, जवानों को मिला गलेंट्री मैडल, 1 को प्रेसिडेंट… देखें पूरी लिस्ट…..

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वीरता, साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण दिखाने वाले सेना और पुलिस के जवानों व अधिकारियों को वीरता पदकों से सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में इस बार छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। प्रदेश पुलिस के अफसरों और जवानों को कुल 141 गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया गया है। देश के राज्यों में छत्तीसगढ़ पुलिस को पहली बार इतनी बड़ी संख्या में वीरता पदक मिलने की बात सामने आई है, जिसे पुलिस बल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

बस्तर में नक्सलियों के खात्मे में सुरक्षा बलों और छत्तीसगढ़ पुलिस के अफसरों और जवानों ने जिस साहस और वीरता के साथ अपने काम को अंजाम दिया ओर मिशन को पूरा करने में सफलता अर्जित की उसके चलते इस बार बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ पुलिस के अफसरों, जवानों और सुरक्षा बलों को गैलेंटरी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

11 पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पदक

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पुलिस विभाग की के 11 उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों दिए को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक (विशिष्ट एवं नहीं सराहनीय सेवा पदक) से अलंकृत किया के जाएगा। राजधानी रायपुर के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन्हें पदक व प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्भु ने गणतंत्र एक दिवस 2026 पर इन पुलिस अधिकारियों को दा पदकों से विभूषित करने की घोषणा की थी।

विशिष्ट सेवा पदकः धमतरी रक्षित केंद्र के सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा।

प्रदेश के इन वीरों को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

रामगोपाल गर्ग (पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज

शशिमोहन सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़)

श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण)

राजश्री मिश्रा (पुलिस अधीक्षक, एटीएस रायपुर।

निवेदिता पाल। सेनानी 6वीं वाहिनी सबल रायगढ़)

मनीषा ठाकुर रावटे (सेनानी 20वीं वाहिनी छसबल महासमुद

तारकेश्वर घटेल (पुलिस उपायुक्त मध्य रायपुर नगरीय

उनैजा खातून अंसारी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा पीएक्यू)

जयलाल मरकाम (सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल,भिलाई

हजारी लाल साहू, प्लाटून कमांडर 20वीं वाहिनी छबल महासमुंद

देखिये लिस्ट…

meritorious-service-medal-for-independence-day-2026-1329604

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button