छत्तीसगढ़
CG IAS पोस्टिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, 5 IAS अफसरों को मिली नई पदस्थापना,देखे आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पांच अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2020 और 2024 बैच के अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। ये अधिकारी 21 अगस्त 2026 से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालेंगे।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- फड़तरे अनिकेत अशोक (भाप्रसे 2020) – वर्तमान में सहायक कलेक्टर, जशपुर। इन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर बनाया गया है।
- अरविंद कुमार टी. (भाप्रसे 2024) – वर्तमान में सहायक कलेक्टर, बिलासपुर। इन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा की जिम्मेदारी दी गई है।
- अक्षय दोशी (भाप्रसे 2024) – वर्तमान में सहायक कलेक्टर, रायगढ़। इन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव पदस्थ किया गया है।
- क्षितिज गुरभेले (भाप्रसे 2024) – वर्तमान में सहायक कलेक्टर, कोरबा। इन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़ बनाया गया है।
- विपिन दुबे (भाप्रसे 2024) – वर्तमान में सहायक कलेक्टर, बस्तर। इन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला कोरबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।




