छत्तीसगढ़

CG – नकली नोट लेकर शराब खरीदने पहुंचा युवक, फिर जो हुआ….. 500-500 रुपये के जाली नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार……

जांजगीर-चांपा। नकली नोट चलाने की कोशिश करने वाले एक युवक को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500-500 रुपये के चार नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 180 के तहत जुर्म दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी सत्येंद्र कुमार कुर्रे, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दोमुहानी गांव का रहने वाला है।आरोपी युवक ने रायपुर से फर्जी नोट लेकर आया था, जो शराब दुकान में खपाने की कोशिश नाकाम हुई है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दरअसल, एक युवक अकलतरा के देशी मदिरा दुकान में 5 सौ का नोट लेकर शराब खरीदने पहुंचा था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक सत्येंद्र कुमार कुर्रे को हिरासत में लिया और अकलतरा के स्टेट बैंक में जांच कराया गया, जहां चारों नोट का सीरियल नंबर एक ही पाया गया। फिर अकलतरा पुलिस ने आरोपी युवक सत्येंद्र कुमार कुर्रे को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है और आरोपी के पास 5-5 सौ के 4 नोट को जब्त किया गया।

Related Articles

Back to top button