छत्तीसगढ़

CG – शिवनाथ नदी में 23 जुलाई से लापता है युवक परिजनों ने SDRF और स्कूबा से तलाश कराने की बिलासपुर कलेक्टर से लगाई गुहार पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//जिले के ग्राम जोंधरा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहाँ 23 जुलाई 2026 को मछली पकड़ने गए 26 वर्षीय युवक सुखदेव केंवट शिवनाथ नदी में डूब गए थे। 1 हफ्ते से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों और ग्राम पंचायत ने अब जिलाधीश बिलासपुर संजय अग्रवाल से SDRF टीम और स्कूबा उपकरण के माध्यम से तलाश कराने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला…

ग्राम जोंधरा निवासी सुखदेव केंवट, पिता स्व. व्यासनारायण केंवट उम्र 26 साल अपने दो दोस्तों के साथ 23 जुलाई को मछली पकड़ने निकले थे। यह घटना शिवनाथ नदी के उस पार ग्राम पंडरिया, थाना लवन क्षेत्र के किनारे हुई।

परिजनों के अनुसार मछली मारते समय अचानक नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। इसी दौरान सुखदेव का संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद से लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन आज दिनांक तक उनका पता नहीं चल पाया है।

परिवार और पंचायत ने की अपील…

इस संबंध में सुखदेव की माता मीना बाई केंवट, भाई हरिशंकर केंवट और पत्नी उमेश्वरी केंवट ने जिलाधीश बिलासपुर को आवेदन सौंपा है। इस दौरान पीड़ित परिवार के साथ जोंधरा पंचायत के सरपंच औऱ पंच भी उपस्थित रहें।

आवेदन में मानवीय आधार पर निवेदन किया गया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीम और स्कूबा उपकरण लगवाकर लापता युवक की तलाश में सहयोग प्रदान किया जाए।

शिवनाथ में लगातार हो रही डूबने की घटनाएं…

गौरतलब है कि मानसून में शिवनाथ नदी में डूबने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रशासन ने भी लोगों से नदी किनारे न जाने और तेज बहाव वाले इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है। इसके अलावा मछवारो से भी नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है।

फिलहाल परिजन अपने बेटे, पति और भाई की एक झलक पाने के लिए प्रशासन से मदद की बाट जोह रहे हैं। परिवार किसी तरह बेटे की तलाश में है औऱ जहाँ जहाँ से उनको मदद मिलने की आश है वहां वहां वो दौड़ लगा रहें है। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल से मिलने के बाद पीड़ित परिवार पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पूसाम से भी मिली औऱ उनसे भी लिखित आवेदन दें कर मदद की गुहार लगाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button