CGPSC Exam ब्रेकिंग : इस तारीख को होगी SI की प्रारंभिक परीक्षा, परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई, रविवार को होगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से सब-इस्पेक्ट प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था। वे CGPSC की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
छत्तीसगढ़ एसआई प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन सिटेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
* एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर विजिट करें।
* इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर What’s New सेक्शन पर क्लिक करें।
* अब CLICK HERE TO VIEW PRINT ONLINE ADMIT CARD लिंक पर क्लिक करें।
* लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल्स को दर्ज करें।
* लॉगिन डिटेल्स भरने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
* अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट पर होगी परीक्षा
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से एसआई प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय, एग्जाम सेंटर का नाम आदि की जांच अच्छे से कर लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट, पासपोर्ट साइज फोटो व आईडी प्रूफ जरूर साथ लेकर जाएं।



