छत्तीसगढ़

CG – बस स्टैंड में खूनी संघर्ष : इस बात को लेकर हुआ विवाद, दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी से दहला इलाका…..

बिलासपुर। बिलासपुर जिले से मारपीट और चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जहां सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड स्थित सिटी सेंटर में उस समय हड़कंप मच गया जब दो गुटों के बीच अचानक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते जमकर मारपीट और चाकूबाजी में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button