छत्तीसगढ़

CG – वायरल वीडियो पर चंद्रप्रकाश सूर्या और खिलावन पटेल का आया स्पष्टीकरण दोनों में सालों से गहरी मित्रता और लेन देन का रिस्ता की कही गई बात जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//29 अप्रैल यानी बुधवार को कुकुर्दीकला में दोनों नेताओं का किसी व्यक्ति ने चुपके से वीडियो बना लिया था जिसे उसी रात को वायरल कर दिया गया देखते ही देखते यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया और बहुत तेजी से सोशल मीडिया में वायरल होने लगा कई दिनों तक इस पर चर्चा का दौर चलता रहा पर इस वीडियो की सच्चाई इन दोनों ही नेताओं को पता थी पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में कई तरह की बातें चलने लगी थी जिसका खंडन अब दोनों ही नेताओं ने किया है चंद्रप्रकाश सूर्या और खिलावन पटेल ने बताया है कि उनके बीच राजनीति में आने से पहले ही गहरी संबंध है और दोनों के बीच सालों से वो एक दूसरे कों आर्थिक सहयोग करते रहें हैँ क्योंकि उसी दिन यानी बुधवार 29 अप्रैल को चंद्रप्रकाश सूर्या को पैसे की जरूरत थी और उनको अपना पक्ष रखने के लिए जनसुनवाई में भी जाना था इस दौरान वह वीडियो में किसी कों रायपुर भेजें जाने की बात भी कह रहे हैं पर वह पैसा लाना घर से भूल गए थे जिस वजह से उन्होंने अपने मित्र खिलावन पटेल से पैसा मांगा और वहीं से अपने गंतव्य की ओर निकल गए पर यह सब कुछ सच सामने आता इससे पहले वीडियो खूब वायरल हो गया इस वजह से राजनीतिक गलियारे में भी इसका खूब चर्चा होने लगा हालांकि यह जांच का विषय जरूर है कि वीडियो किसने बनाया और किसने वायरल किया पर इससे दोनों ही नेताओं की छवि धूमिल हो रही थी और राजनीतिक सलाहकारों ने दोनों ही नेताओं को अपना पक्ष रखनें की बात कही इसके बाद वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई जनता के सामने आई उन्होंने बताया है कि यह लेनदेन उनका आपसी लेनदेन था और अगर लेनदेन इलीगल होती तो वह सब के सामने क्यों करते वह भी पब्लिक के बीच।

Related Articles

Back to top button