छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rain Alert : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, रेड,ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी,जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…

डेस्क : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के लिए कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने, बिना जरूरत घर से बाहर नहीं निकलने और मौसम की जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी है। लगातार बारिश से कई जगह जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

इन जिलों के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने कांकेर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां कुछ जगहों पर बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में पानी भरने, छोटे पुलों के ऊपर पानी आने और रास्ते बंद होने की आशंका है। लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की गई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

अगले 24 घंटे के लिए बालोद, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, महासमुंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव और सुकमा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

अगले 48 घंटे के लिए मुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और कांकेर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button