13 नवंबर को दुगली में चिन्हारी महोत्सव,सम्मान समारोह की ग्यारहवीं संस्करण का आयोजन,छत्तीसगढ़ लोक कला संस्कृति का भव्य होगी आयोजन..!

धमतरी/नगरी। धमतरी जिले की नगरी वनांचल की ऐतिहासिक पर्व दुगली की पावन धरा पर विराजित माता अंगार मोती की फूल मंडाई और छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह, भगवान बिरसा मुंडा और क्षेत्र की प्रथम शहीद निर्मल नेताम की स्मृति में ऐतिहासिक सम्मान समारोह का ग्यारहवीं संस्करण की होगी आयोजन। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री की दर्जा प्राप्त विकास मरकाम छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। अध्यक्षता जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष महेश गोटा करेंगे।माता अंगार मोती लोककला संस्कृति विचार मंच एवं सेवा समिति की परंपरा अनुसार छत्तीसगढ़ के वीर शहीद वीर नारायण सिंह,भगवान बीरसा मुंडा और क्षेत्र की प्रथम शहीद निर्मल सिंह नेताम को मंच से श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुभारंभ होगी।शहीद परिजनों का सम्मान किया जाएगा। सेवा निवृत्त सैनिक बसंत सिंह सोरी का सम्मान किया जाएगा। वनांचल के टापर छात्रों एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान किया जाएगा। स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा वैद्य संघ के सदस्यों का सम्मान होगी। रोजगार शिक्षा कला साहित्य पत्रकारिता पर सम्मान होगी।ग्राम के बुजुर्गो के साथ ग्राम के मितानिन कार्यकर्ताओं का भी सम्मान होगी।इस दौरान कला के क्षेत्र में कांकेर जिला के कलाकार अनील सलाम और पाली उसेंडी की सम्मान होगी।वही कोंडागांव जिले के कामेडियन वाईरल भांटो का भी आगमन होगी। आदिवासी कला संस्कृति का संगम जय गढ़िया बाबा आदिवासी लोक नृत्य, सेवा समिति गुडरापारा सराईटोला,और जय लिंगों बाबा आदिवासी मांदरी नृत्य लोककला समिति भांसामाला कसपुर का सुमधुर प्रस्तुति होगी साथ ही आदिवासी कलाकारों का समिति व्दारा सम्मान किया जाएगा,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय डी जे डांस कंम्पिटेशन का भी आयोजन होगी। सामुहिक नृत्य में प्रथम 15000,व्दितिय 10000,तृतीय को 7000, चतुर्थ को 5000, पांचवें को 4000,छठवें को 3000, सातवें को 2000, वहीं युगल नृत्य पर प्रथम 5000, व्दितिय 3500,तृतीय 2500,चतुर्थ 2000,एकल नृत्य पर प्रथम 3000,व्दितीय 2500,तृतीय 1500, चतुर्थ 1000,नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त जानकारी माता अंगार मोती लोक कला संस्कृति विचार मंच एवं सेवा समिति दगली के अध्यक्ष ने जानकारी दी।