बाॅंकीमोंगरा नगर पालिका में फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराने की माँग की पार्षद अश्वनी मिश्रा ने,साथ में अन्य कुछ सुविधाएं पर भी प्रशासन को देना होगा ध्यान,पढ़े पूरी जानकारी….

नयाभारत कोरबा
नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में फायर ब्रिगेड (दमकल) की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से आपातकालीन स्थितियों में खतरा बढ़ने की आशंका जताई गई है। इस संबंध में वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि बाॅंकीमोंगरा एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है और यहां किसी भी समय आगजनी जैसी घटनाएं हो सकती हैं। हाल ही में 12 अप्रैल 2026 को क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसे कुसमुंडा,दर्री,बागों, सीएसईबी सहित अन्य जगहों से आई दमकल गाड़ियों की मदद से नियंत्रित किया गया।
पार्षद ने चिंता जताई कि यदि भविष्य में ऐसी आपात स्थिति उत्पन्न होती है और समय पर फायर ब्रिगेड उपलब्ध नहीं हो पाती, तो बड़ी जन-धन हानि हो सकती है। उन्होंने जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका क्षेत्र में जल्द से जल्द स्थायी रूप से फायर ब्रिगेड वाहन की व्यवस्था करने की मांग की है। इस मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों में भी चिंता देखी जा रही है और वे प्रशासन से सुविधा को सर्वप्रथम उपलब्ध कराने की बात कही है। उक्त पत्र में पार्षद ने प्रतिलिपि में उपमुख्यमंत्री अरुण साव,कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बाॅंकीमोंगरा,कोरबा जिलाधीश, एस.डी.एम कटघोरा को भी रखा है
ये भी अतिआवश्यक
ज्ञात हो कि बाॅंकीमोंगरा राज्य का सबसे बड़ी नगर पालिका परिषद् है इसमें कुल 30 वार्डो को रखा गया है। बात अगर अन्य सुविधा उपलब्ध कराने की हो तो, उसमें सूची लंबी है,लेकिन प्रमुखता से कुछ सुविधाएं जो नगर प्रशासन को उपलब्ध कराना चाहिए उसमें दमकल वाहन के साथ,एंबुलेंस एवं मुक्तंजलि वाहन भी होनी चाहिए,जिससे त्वरित रूप से आम जानो को जरूरत के समय सुविधा मिल सके।
भीषण आगजानी से लेना चाहिए सबक
बीते रविवार के दिन हुई भीषण आगजानी की घटना को देखते हुये प्रशासन को इस दिशा में जल्द पहल करना चाहिए,जरा सोचिए अगर उस दिन की भीषण आग की लपटें अगर रहवासी क्षेत्र सहित पेट्रोल पंप की
ओर चली जाती तो बाॅंकीमोंगरा का क्या मंजर होता।
अब देखना होगा कब तक इस दिशा में प्रशासन की ओर से कुछ पहल की जाती है।
कई अन्य जगहों पर भी ट्रांसफार्म के समीप आगजनी की आशंका
क्षेत्र में जो आगजनी की घटना घटित हुई उसमें ये बात सामने आई कि बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर के समीप पड़े पुराने टायरों के ढेर में चिंगारी ने देखते देखते विकराल रूप ले लिया था। आप को बताते चलें की बाॅंकीमोंगरा में अन्य जगहों पे भी ट्रांसफार्मर के समीप रखें सामानों में आग लगने को संभावनाएं से जिसे समय रहते प्रशासन को दुरुस्त करवानी चाहिए।



