अन्य ख़बरें

बारात में विवाद बना जानलेवा:6 आरोपी गिरफ्तार,3 किशोर निरुद्ध कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई,मुख्य आरोपी हिरासत में।

कवर्धा/पंडरिया। जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरईसेत में बारात कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। मामले में कबीरधाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,वहीं 3 विधि के विरुद्ध संघर्षरत किशोरों को भी निरुद्ध किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार,थाना लोरमी से प्राप्त मर्ग डायरी के आधार पर थाना पंडरिया में मर्ग क्रमांक 14/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि 15 अप्रैल 2026 को ग्राम सरईसेत में आयोजित एक बारात कार्यक्रम के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

इस घटना में मुकेश साहू (18 वर्ष), निवासी ग्राम चंदली,थाना नालपुर, जिला मुंगेली गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान,पहचान परेड एवं अन्य विधिक प्रक्रियाएं पूरी कीं। इसके बाद आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी: लवेश कुमार धुर्वे (30), ओमप्रकाश उर्फ मोनू धुर्वे (19), नारायण सिंह धुर्वे (46), राहुल कुमार धुर्वे (22), अजय धुर्वे (23) एवं हरेन्द्र कुमार धुर्वे (20), सभी निवासी ग्राम सरईसेत, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम।

इसके अतिरिक्त,घटना में 3 विधि के विरुद्ध संघर्षरत किशोरों की भी संलिप्तता पाई गई है,जिन्हें विधि अनुसार निरुद्ध किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के मेमोरण्डम कथनों के आधार पर घटना में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त कर ली है तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button