धमतरी

बेलर में नशे का कारोबार बेखौफ,नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी…आखिर कौन दे रहा संरक्षण…?

धमतरी जिले के बेलरगांव में खुलेआम गांजा बिक्री का मामला सामने आ रहा है…गांव और आसपास के इलाकों में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं नाबालिग बच्चे और युवा…स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से गांजा धड़ल्ले से बेचा जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है…आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार चल रहा है, यह अब बड़ा सवाल बन चुका है…

बेलरगांव में इन दिनों नशे का कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है,ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खुलेआम गांजा बेचा जा रहा है और नशे के सौदागर युवाओं के साथ-साथ नाबालिग बच्चों को भी अपना शिकार बना रहे हैं…

स्थानीय लोगों के मुताबिक गांव के कई इलाकों में देर शाम तक संदिग्ध गतिविधियां देखी जाती हैं… गांव में खुलेआम गांजा बिक रहा है…छोटे-छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए…

ग्रामीणों का आरोप है कि नशे के कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें किसी कार्रवाई का डर नहीं है…यही वजह है कि गांव का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है…

नशे की लत के कारण युवाओं का भविष्य अंधकार में जाता दिखाई दे रहा है…वहीं अभिभावकों में भी डर और चिंता का माहौल बना हुआ है…

अब सवाल यह उठता है कि आखिरकार किसके संरक्षण में बेलर गांव में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है? और जिम्मेदार विभाग कब तक इस पर कार्रवाई करेगा..?

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button