छत्तीसगढ़

CG – विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता रैली सहित विभिन्न आयोजन…

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता रैली सहित विभिन्न आयोजन

जगदलपुर। निशा स्वर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर बुधवार 28 मई को शहर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि महिलाओं,युवतियों को विश्व माहवारी दिवस पर जागरूक किया जा सके। निशा स्वर फाउंडेशन के फाउंडर निशा नागवंशी , कोफाउंडर झरना मोहंती और संस्था से बी. संतोष ने सयुक्त रूप से बताया की विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के तहत विभिन्न आयोजिन किया जा रहा हैं. दोपहर २:००बजे से ४:०० बजे तक महारानी अस्पताल के नर्सिंग कॉलेज मैं कई नर्सेस और डॉक्टर्स को फैसिलिटेट किया जाएगा। साथ ही नर्सिंग स्टूडेंट्स की तारीफ़ से कई कार्यक्रम जैसे स्किड शो और नुक्कड़ नाटक जिसमे की स्वच्छता और महावीर के जागरूकता महत्वपूर्ण रहेगा । इसके बाद ४:०० बजे से नुक्कड़ नाटक के साथ जागरूकता रैली निकाली जायेगी जो शहर के संजय मार्केट,मिताली चौक,दंतेश्वरी मंदिर,गोल बाजर चौक ,मेन रोड,चांदनी चौक से होते हुये महारानी अस्पताल में सम्पन्न होगी।

कलेक्टर आकाश छिकारा,माननीय विधायक किरण सिंह देव ,और साथ ही CMHO चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय बसाक एवं एस पी श्री सलब कुमार सिंहा सुबह जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखायेंगे जिनके साथ DPM डॉ.रीना लक्ष्मी और उनकी सारी टीम भी मौजूद रहेगी साथ ही पुलिस विभाग से रैली को संबोधित करते हुए एस. पी. शलभ कुमार सिंहा भी साथ रहेंगे !

निशा स्वर फाउंडेशन के साथ टाटा ट्रस्ट्स के Associate organization कलेक्टिव for इंटीग्रेटेड लाइवलीहुड इनिशिएटिव (CInI) एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग भी साथ मैं कोलैबोरेशन कर इस आयोजन मैं काम कर रहा है !

इस जागरूकता रैली के सहयोग में साथ देने के लिए नगर के सभी Nursing कॉलेज छात्र, विशेष रूप से नगर पालिका निगम एवं साथ ही नगर के सभी सामाजिक सदस्य एवं पदाधिकारीगण भी मौजूद रहें।

आयोजनकर्ताओं ने बताया की आयोजन का उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और समुदाय में स्वस्थ प्रथाओं को बढ़ावा देना है‌।

इसका मुख्य उद्देश्य माहवारी (पीरियड्स) के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और इससे जुड़ी वर्जनाओं (taboos) तथा चुप्पी को समाप्त करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button