नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण संपन्न, ग्रामीणों को मिली नई सौगत..

Nagri ग्राम पंचायत मोदे में नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण समारोह विधायक अंबिका मरकाम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच कलेन्द्री कश्यप ने की। इस अवसर पर जनपद पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष हृदय साहू, विधायक प्रतिनिधि सचिन भंसाली , अयूब खान, मयंक ध्रुव ग्राम समिति अध्यक्ष किशनलाल कश्यप, ग्राम समिति उपाध्यक्ष शाखा राम कश्यप, ग्राम पटेल श्याम कश्यप, उपसरपंच भूपेन्द्र कुमार कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर आंगनबाड़ी भवन आवश्यक है। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पोषण और महिला-बाल विकास को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने नवीन भवन के माध्यम से बच्चों और माताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की बात कही।
कार्यक्रम में अतिथियों ने नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं तथा भवन के समुचित उपयोग और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी से सहयोग की अपील की।