अन्य ख़बरेंछत्तीसगढ़

माँ सिद्धिदात्री समिति द्वारा न्यौते भोज एवं नशामुक्त भारत कार्य्रकम का किया गया आयोजन…

नयाभारत माँ सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बाॅंकीमोंगरा द्वारा माध्यमिक शाला बांकी साइट में न्योता भोज एवं नशामुक्त भारत का कार्यक्रम रखा गया।


केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री पोषण शक्ति के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्याह्न भोजन संचालित है। जन भागीदारी से न्योता भोज कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाया जा रहा है। इसी के तहत माँ सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा द्वारा माध्यमिक शाला बांकीसाइट में न्योता भोज कार्यक्रम रखा गया जिसमें बच्चों को भोजन के साथ केला, खीर, पुड़ी परोसा गया साथ ही नशामुक्त भारत का कार्यक्रम रखा गया जिसमें बच्चों को नशा के कारण हमारे शरीर और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई, नशा से दूर रहने का संकल्प लिया गया एवं कक्षा छः से आठ के प्रथम स्थान प्राप्त मेधावी छात्रों को एवं रसोइयों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया पौधे की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल के बच्चों के ग्रुप को सौंपा गया समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल साहू ने बताया कि हमारी समिति प्रत्येक माह कम से कम एक स्कूल को न्योता भोज कराती है। उन्होंने नशा मुक्ति पर लोगों को समझाया नशा से छुटकारा पाने का उपाय भी बताया। नशा से दूर रहने का संकल्प कराया गया सोनी विकास झा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा द्वारा पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया गया, नशा मुक्ति पर विस्तार से जानकारी दी समिति के कार्य की प्रशंसा की,इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य,शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष भगवती महंत, संस्था प्रधान पार्वती पैकरा सहित अन्य शिक्षक के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button