अन्य ख़बरेंछत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा सिकोला भाठा पटरीपार मंडल ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

दुर्ग, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सिकोला भाठा पटरीपार मंडल, दुर्ग द्वारा महापौर निवास के पास स्थित स्टील कॉलोनी वार्ड क्रमांक 60 में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 8:30 बजे मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अलका बाघमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए तथा प्रधानमंत्री के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। उपस्थित जनों ने पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखरेख की जिम्मेदारी निभाने का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम में श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, श्रीमती कुमुद बघेल, अरुण सिंह, युवराज कुंजाम, रत्नेश चंद्राकर, हिमांशु सिंह, तेखन सिन्हा, जितेंद्र सिंह राजपूत, मौसमी ताम्रकार, मन्नू साहू, तनुजा बघेल, रेवती खूटेल, बलराम यादव, योगेश अग्रवाल, अभिषेक सिंह, विजय बनोथे, ममता गुरूंग, धनंजय ठाकुर, मंगेश बोकारो, अंजू तिवारी, अनुराग रायजादा, निलेश सिन्हा, कांती सिन्हा, सुषमा सिंह, अनुराधा गुरूंग, सुधा सेंगर, क्षमा देशमुख, गुरमीत सिंह, रेनुका साहू, आयुष दमाहे, अश्वनी साहू एवं रतनदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

36ec1057-bc5f-463c-9f94-8ccc876746a4
9eb73ecb-bcef-4cdf-9d48-5a26b41a98e1
0157372c-d2a2-41ac-a78a-055c6e706f0e
1b046094-aa4a-4ebf-a76f-4e5a8ba788ea

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button