विधायक निधि का दुरुपयोग कर रहे हैं यहां के जनप्रतिनिधि आशीष छाबड़ा
आशीष छाबडा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व विधायक बेमेतरा

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा
7000885784
बेमेतरा:बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने बेमेतरा जिले में साजा विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी में किए गए भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि विधायक निधि का जिस तरह से दुरुपयोग बेमेतरा जिले में किया जा रहा है ऐसा पूर्व में अब तक कभी नहीं हुआ एक-एक कंप्यूटर खरीदी में 70 से 80 लाख रुपए शासन को चुना लगाए गए हैं विगत दो वर्षों से यह विधायक निधि में बंदरबांट किया जा रहा है और सब कुछ जान समझ कर किया जा रहा है शिक्षा के नाम पर लूट मचाने का कारोबार किया गया है लगभग यही हाल बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र की बेरला तहसील का भी है वहां भी इसी तरह से कंप्यूटर खरीदी की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं जिसमें भ्रष्टाचार हुआ है एक बहुत ही सुनियोजित तरीके से यह भ्रष्टाचार किया गया है करोड़ों रुपए के कंप्यूटर खरीदी में प्रति स्कूल आवंटन किया गया है और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को इस खरीदी के लिए माध्यम बनाया गया था जिसने बिलासपुर की एक फर्म से खरीदी की है इस खरीदी में कहीं भी तकनीकी परीक्षण नहीं किया गया है और जब करोड़ की खरीदी की जानी थी तो निविदा क्यों आमंत्रित नहीं की गई शासन के नियमानुसार जेम पोर्टल से खरीदी क्यों नहीं की गई यह सारा काम लूट मचाने के लिए नियमों को ताक में रखकर विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के गले में तलवार लटकाकर उन्हें ट्रांसफर कर दिया जाएगा का डर दिखाकर प्रति स्कूल के हिसाब से खरीदी करके इस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है जिस तरह से विधायक निधि में भ्रष्टाचार किया गया है कुछ ऐसा ही भ्रष्टाचार जिला खनिज न्यास मद में भी किया गया है जिसकी जांच आवश्यक है और उस पर कार्यवाही भी किए जाने की आवश्यकता है आम जनता के खून पसीने की कमाई को भाजपाई जिस तरह से अपनी पुस्तैनी दौलत समझकर लूट रहे हैं यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जनता के पैसों का उपयोग जनहित के कार्यों के लिए हो पूरी मितव्ययिता के साथ किया जाए अगर इस पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन खड़े करेंगी



