U-WIN पोर्टल प्रशिक्षण आयोजित

U-WIN पोर्टल प्रशिक्षण आयोजित

*बेमेतरा, 31 जुलाई 2026*
स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा,कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जिले के बीडीएम (Block Data Manager) एवं जेएसए (Junior Secretarial Assistant) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में UNDP की मास्टर ट्रेनर एवं डिवीजन कंसल्टेंट, दुर्ग सुश्री दुर्गेश्वरी द्वारा U-WIN पोर्टल के प्रभावी संचालन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्होंने –
– पोर्टल से संबंधित तकनीकी समस्याओं का निराकरण
– नवीनतम अपडेट एवं नई सुविधाओं की जानकारी
– लाभार्थी पंजीयन एवं ABHA लिंकिंग प्रक्रिया
– टीकाकरण डेटा एंट्री एवं रिपोर्ट मॉनिटरिंग
पर विस्तार से जानकारी दी तथा प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया।
प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों को नियमित एवं समयबद्ध डेटा एंट्री, लंबित पंजीयन का शीघ्र निराकरण तथा U-WIN पोर्टल पर शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि जिले में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग और सेवा प्रदायगी को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी, आरएमएनसीएच+ए जिला सलाहकार, जिला डेटा मैनेजर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट इम्यूनाइजेशन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने शासन के निर्देशानुसार पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।



