छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

कोटवारी भूमि की खरीद फरोख्त में रजिस्टार कार्यालय की भूमिका संदिग्ध —आशीष छाबड़ा

आशीष छाबड़ा पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बेमेतरा

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा 

7000885784

बेमेतरा :जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा है कि बेमेतरा शहर के वार्ड क्रमांक 10 जो पूर्व में कोबिया ग्राम रहा है में शासन द्वारा प्रदान की गई कोटवारी भूमि या जिसे हम सेवा भूमि भी कहते हैं की बिक्री के मामले में राजस्व विभाग की भूमिका तो है ही किंतु रजिस्टार कार्यालय की भूमिका भी किसी से छुपी नहीं है रजिस्टार कार्यालय के द्वारा रजिस्ट्री के कैफियत मे रजिस्ट्री क्रमांक दिया गया है वह दूसरे भूमि का रजिस्ट्री क्रमांक है जबकि कोटवारी भूमि के लिए रजिस्ट्री क्रमांक दिया ही नहीं गया था ऐसे में किस तरह से नियमों को तक में रखकर शासन को धोखा देते हुए रजिस्ट्री की गई है इसमें रजिस्टार की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए न केवल इसी भूमि के संबंध में बल्कि पूर्व में भी लगातार शिकायतें प्राप्त होती रही है कि शासन द्वारा छोटे भूखंड के क्रय विक्रय पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी लगातार बेमेतरा रजिस्टार कार्यालय के द्वारा छोटे भूखंडों की रजिस्ट्री का कार्य धलडे से चल रहा है सारा मामला पैसों के लेनदेन पर टिका हुआ है भू माफियाओं से घिरा हुआ रजिस्टार कार्यालय किसी भी जमीन के रजिस्ट्री करने पर तुला हुआ है जिसकी जांच आवश्यक है साथ ही साथ पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि बेमेतरा रजिस्टार कार्यालय में छत्तीसगढ़ शासन को राजस्व हानि पहुंचाने तथा अपना जेब भरने और अपने आकाओं का जेब भरने के लिए जमीन के नक्शे में परिवर्तन किया जाता है क्रीम जगह को गाली कूचे की जगह में स्थान परिवर्तित करके रजिस्ट्री की जाती है जिससे कि रजिस्ट्री का खर्च नाम मात्र का लगे इस तरह से विगत तीन वर्षों से या खेल अनवरत जारी है इसी तरह पंजीयन के लिए क्रमांक किसी और का दिया जाता है और इस पंजीयन क्रमांक पर रजिस्ट्री किसी और की कर दी जाती है यह सारा खेल भू माफियाओं के साथ साठ गांठ करके किया जा रहा है जो जांच का विषय है अगर प्रशासन सही तरीके से जांच करता है तो इससे बहुत बड़ा रैकेट पकड़े जाने की आशंका है जो अब तक बेखौफ होकर काम कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button