सांसद संतोष पांडेय की पहल से दूर हुई आवास निर्माण की बाधा, ग्रामीण महिला ने जताया आभार

कवर्धा/ ग्राम पंचायत पोंडी में प्रधानमंत्री आवास निर्माण में आ रही बाधा को आखिरकार दूर कर दिया गया है। यह संभव हुआ सांसद संतोष पांडेय के हस्तक्षेप से,जिससे एक जरूरतमंद महिला को बड़ी राहत मिली है।
ग्राम पोंडी निवासी शकुंतला नामदेव के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर स्वीकृत हुआ था। लेकिन जिस स्थान पर मकान का निर्माण होना था, वहां वर्षों पुराना बिजली का खंभा लगा हुआ था, जिससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था।
समस्या के समाधान के लिए हितग्राही महिला ने कई बार संबंधित विभागों में आवेदन दिया,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उन्होंने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयराम साहू को अपनी समस्या बताई।
जयराम साहू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद संतोष पांडेय को अवगत कराया। इसके बाद सांसद ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर तत्काल खंभा हटाने के निर्देश दिए।
निर्देश मिलते ही विभाग ने कार्रवाई करते हुए बिजली खंभा हटवा दिया, जिससे अब आवास निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
समस्या के समाधान के बाद शकुंतला नामदेव ने राहत की सांस लेते हुए सांसद संतोष पांडेय और जयराम साहू का आभार व्यक्त किया है।



