छत्तीसगढ़धमतरी

CG BREAKING: मरकाटोला घाट में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत; बाइकर्स में शोक की लहर..!

Chhattisgarh धमतरी नेशनल हाईवे-30 पर मरकाटोला घाट के पास बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत हो गई। मृतका की पहचान रिद्धि ठक्कर के रूप में हुई है। वह करीब 20 बाइक राइडर्स के समूह के साथ रायपुर से कांकेर जा रही थीं।

जानकारी के मुताबिक, धमतरी पार करने के बाद बाइक राइडर्स का समूह आगे-पीछे हो गया था। करीब 17 राइडर्स आगे निकल गए, जबकि रिद्धि दो अन्य सहेलियों के साथ पीछे चल रही थीं। इसी दौरान मरकाटोला घाट के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद रिद्धि गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं। साथी राइडर्स और स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की। डायल-112 की सहायता से उन्हें चारामा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में धमतरी के श्री राम अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि रिद्धि ठक्कर कांदिवली, मुंबई वेस्ट की रहने वाली थीं और अपनी बाइक MH 12 SP 0835 से रायपुर पहुंची थीं। इसके बाद वह बाइक राइडर्स के समूह के साथ कांकेर के लिए निकली थीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद ट्रेलर और चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजन मुंबई से रायपुर पहुंचेंगे। हादसे से बाइक राइडर्स के समूह में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button