आज का राशिफल: सोमवार को इनके होंगे वारे-न्यारे, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष- 18 मई, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. आज आपको आर्थिक मामलों और लेन-देन के मुद्दों पर सतर्क रहने की जरूरत है. विवाद से बचें अन्यथा झगड़ा बढ़ सकता है. खाने-पीने में सावधानी रखें. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है. आज समय से भोजन भी नहीं मिलेगा. अनावश्यक मामलों पर खर्च हो सकता है. घर तथा कार्यक्षेत्र में आपके लिए लाभदायक वातावरण होगा. आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा.
वृषभ- 18 मई, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आपका आज का दिन लाभकारी होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रहेंगे. पूरे वक्त ताजगी का अनुभव करेंगे. आप अपनी रचनात्मकता का उपयोग कर पाएंगे. आर्थिक योजना बना सकेंगे. धन लाभ होने की भी संभावना है. परिवार के साथ आपका समय आनंद से गुजरेगा. नए कपड़े व गहने खरीद सकते हैं. आमोद-प्रमोद में आपका दिन गुजरेगा. कार्यस्थल पर आपका मनपसंद काम आपको मिलेगा.
मिथुन- 18 मई, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. आज अस्वस्थता और बेचैनी रहेगी, इस कारण वाणी और व्यवहार में सावधानी बरतें. आंखों में दर्द होने की भी संभावना है. परिवार के सदस्यों या सगे-संबंधियों के साथ मतभेद हो सकता है. बातचीत या व्यवहार के कारण गलतफहमी हो सकती है. दुर्घटना से बचें. आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने से चिंता बढ़ेगी. व्यर्थ के कार्यों में शक्ति खर्च होगी. किसी के साथ संघर्ष न हो, इसका ध्यान रखें. आध्यात्मिकता और ईश्वर भक्ति से मानसिक शांति मिलेगी.
कर्क- 18 मई, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. अचानक धन लाभ हो सकता है. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ दिन आनंद और रोमांच से भरपूर रहेगा. आय में वृद्धि होगी. बिजनेस में लाभदायक लेन-देन और सौदा कर सकेंगे. बेटे और पत्नी से भी लाभ होगा. प्रवास का योग है. विवाहोत्सुक व्यक्ति का रिश्ता पक्का होने की संभावना बनेगी. स्वादिष्ट भोजन और सांसारिक सुख का आनंद ले सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. हालांकि दोपहर के बाद आपका मन विचलित हो सकता है.
सिंह- 18 मई, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आप अपने दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे. व्यवसाय में अपनी प्रतिभा से विशेष लाभ प्राप्त कर सकेंगे. नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं. उच्च अधिकारियों को अपने काम से प्रभावित कर सकेंगे. पिता से लाभ होगा. संपत्ति तथा वाहन संबंधी काम अत्यंत सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे. सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी. पारिवारिक सुख प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध और मजबूत होगा.
कन्या- 18 मई, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आज आप का दिन बहुत शुभ है. धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय अनुकूल है. मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा. मित्रों से लाभ होगा. विदेश से जुड़े व्यापार के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा. स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद होगा. भाई-बहनों से आर्थिक लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ भी पुराने मतभेद दूर होंगे.
तुला- 18 मई, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. आज किसी भी नए काम का आरंभ ना करें. बातचीत करते समय संभलकर रहने की आवश्यकता है. गुप्त शत्रुओं के जाल में न फंसें, इसका ध्यान रखें. राग- द्वेष से दूर रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. रहस्यमय विषयों की तरफ आकर्षित होंगे. आध्यात्मिक सिद्धि और ईश्वर भक्ति के लिए समय उत्तम है. गहरे चिंतन- मनन से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे.
वृश्चिक- 18 मई, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. आज कुछ खास करने का मन करेगा. अपने लिए समय निकालने की इच्छा होगी. आप मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने या साथ भोजन करने का कार्यक्रम बनाएंगे. मौज-मस्ती, मनोरंजन, उत्तम भोजन और नए वस्त्र परिधान से आपका मन खुश रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वाहन सुख मिलेगा. किसी प्रिय व्यक्ति का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्यजीवन में निकटता अनुभव होगा.
धनु- 18 मई, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. आपका आज का दिन शुभ साबित रहेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यश, कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी. परिजनों के साथ आनंद में समय गुजरेगा. विरोधियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी. कार्यालय में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों के साथ मुलाकात होगी. अधूरे काम पूरे होंगे. आर्थिक लाभ की संभावना है. जीवनसाथी के साथ चल रहा कोई मतभेद दूर होगा.
मकर- 18 मई, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. आज आपका मन चिंता और दुविधा में उलझा रहेगा. इस कारण किसी भी विषय में आप ठोस निर्णय पर नहीं ले सकेंगे. आज महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेने की सलाह दी जाती है. भाग्य का साथ नहीं मिलने से हताशा होगी. संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. घर पर बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है. ऑफिस में उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी. गलत जगह धन खर्च हो सकता है. संतान के साथ मतभेद होगा.
कुंभ- 18 मई, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. मन में भय और सुस्ती के कारण निराशा का अनुभव करेंगे. कार्यस्थल पर आपकी गति बहुत धीमी होगी. व्यापार में लाभ के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है. परिवार में संघर्ष और निकटस्थ लोगों के साथ मतभेद हो सकता है. समय पर भोजन नहीं मिलने से चिड़चिड़ापन बढ़ेगा. नींद नहीं ले पाएंगे. मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. सार्वजनिक रूप से सम्मान को हानि न पहुंचे इसका ध्यान रखें.
मीन- 18 मई, 2026 सोमवार के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. आज नए काम की शुरुआत कर सकेंगे. भाइयों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे. मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सही निर्णय ले सकेंगे. विरोधियों पर आपकी जीत होगी. किसी के साथ प्रेम संबंध में बंधने की संभावना है. आपकी किस्मत के सितारे बुलंद हैं. मान सम्मान मिलने से खुश रहेंगे. टारगेट पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है.



