आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष- चंद्रमा आज 28 नवंबर, 2026 शनिवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. नए काम के लिए सुबह का समय अनुकूल रहेगा. आज सरकारी लाभ की संभावना है. व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. आय और व्यय में बैलेंस बना रहेगा. विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होगा. दोपहर बाद उलझन रह सकती है. इससे काम अधूरे रह जाएंगे. परिजनों के साथ शांति से शाम गुजार सकेंगे. प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक अनुभव प्राप्त होंगे. अपने प्रिय के साथ समय गुजार सकेंगे.
वृषभ- चंद्रमा आज 28 नवंबर, 2026 शनिवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज का दिन मध्यम फलदायी है. मित्रों तथा स्नेहीजनों से मुलाकात से मन खुश रहेगा. आज निवेश की योजना बनाएंगे, हालांकि सोच-समझकर निवेश करें. दोपहर बाद वाणी पर नियंत्रण रखें. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. व्यापार में भी आपको मेहनत का फल मिलेगा. भाई-बहनों से आपके संबंध मधुर बने रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
मिथुन- चंद्रमा आज 28 नवंबर, 2026 शनिवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है. आज मित्रों एवं परिजनों के सहयोग से काम आसानी से पूरे होंगे. उत्तम भोजन करेंगे और वस्त्रों की खरीदारी करेंगे. नेगेटिव विचारों को दूर रखें. नौकरीपेशा लोगों को काम बोझ परेशान करेगा. व्यापार में अनुकूल वातावरण से मन में खुश रहेगा. उत्साह तथा ताजगीभरा दिन है, इसे आनंद से गुजारें.
कर्क- चंद्रमा आज 28 नवंबर, 2026 शनिवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज आय कम और व्यय अधिक होगा. आंखों में दर्द रह सकता है. मानसिक चिंता रहेगी. वाणी में संयम रखें. किसी बात को लेकर उलझन रहेगी. दोपहर बाद आपकी समस्या सुलझेगी. आर्थिक लाभ होगा. परिस्थितियों में भी सुधार दिखेगा. परिवार संग हंसी-खुशी से दिन बीतेगा. मन से नेगेटिविटी दूर रखें. ऑफिस के काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम है.
सिंह- चंद्रमा आज 28 नवंबर, 2026 शनिवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज क्रोध ज्यादा आएगा. लोगों से संभलकर बातचीत करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन शुभ नहीं है. मन में चिंता रहेगी. परिजनों से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन दोपहर बाद आप खुश रहेंगे. ऑफिस में आज काम की अधिकता रहेगी. दोस्तों संग बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा. खर्च पर अंकुश रखें. अपने साथी की भावना का आदर करें.
कन्या- चंद्रमा आज 28 नवंबर, 2026 शनिवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आपका दिन अनुकूल रहेगा. परिजनों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे. दोस्तों और स्वजनों से उपहार मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी खुश रहेंगे. दोपहर बाद किसी बात का कन्फ्यूजन रहेगा. जल्दबाजी में कोई काम न करें. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है. आज किसी नए रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है. मित्रों से लाभ होगा. आपके लिए समय लाभ का है, लेकिन ज्यादा लालच में न आएं. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.
तुला- चंद्रमा आज 28 नवंबर, 2026 शनिवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज किसी बात की चिंता सताएगी. आज दिनभर आलस्य रहेगा. अधिकारी अप्रसन्न रहेंगे. आप समय पर अपना काम कर पाने की स्थिति में नहीं रहेंगे. संतान से भी मतभेद हो सकता है, लेकिन दोपहर बाद ऑफिस के वातावरण में सुधार होगा. उच्चाधिकारी की कृपादृष्टि आप को लाभ देगी. सहकर्मियों के सहयोग से आप काम पूरा कर पाएंगे. सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे. आरोग्य अच्छा रहेगा.
वृश्चिक- चंद्रमा आज 28 नवंबर, 2026 शनिवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से अनिष्ट से बचेंगे. आज स्वास्थ्य ढीला रहेगा. सभी से अच्छा व्यवहार रखें. वाणी पर संयम बरतें. व्यापार में कोई मुश्किल आ सकती है. व्यापार बढ़ाने के लिए किसी भी योजना पर काम न करें. पार्टनरशिप में ध्यान रखें. माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता होगी. जीवनसाथी से मतभेद न हो, इसका ध्यान रखें. मित्रों से लाभ हो सकता है.
धनु- चंद्रमा आज 28 नवंबर, 2026 शनिवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज आपका दिन मिश्रित फलदायी है. सुबह के समय आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे. पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा. दोपहर बाद नेगेटिव विचारों से काम में मन नहीं लगेगा. कोई पुरानी चिंता फिर सामने आएगी. किसी पर क्रोध न करें. परिजनों से वाद-विवाद न करें. आध्यात्मिकता शांति प्रदान करेगी.
मकर- चंद्रमा आज 28 नवंबर, 2026 शनिवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज दोस्तों या रिश्तेदारों संग घूमने-फिरने का मन करेगा. वाहन-सुख तथा मान-सम्मान मिलेगा. दोपहर बाद स्वास्थ्य में कुछ कमी आएगी. धन अधिक खर्च होगा. स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी. ऑफिस में साथी कर्मचारियों या अधिकारी से विवाद हो सकता है. नेगेटिव विचारों से आप दूर रहें. आज का दिन आप धैर्यपूर्वक निकालें. प्रेम जीवन में संतुष्टि का अभाव रहेगा.
कुंभ- चंद्रमा आज 28 नवंबर, 2026 शनिवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आज आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी. आपका यश बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दोपहर बाद आप मनोरंजन और शॉपिंग में व्यस्त रहेंगे. दोस्तों संग समय अच्छा गुजरेगा. परिजनों संग बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. आपके लिए समय लाभ का है. ऑफिस में सारे काम समय पर पूरे होंगे. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी.
मीन- चंद्रमा आज 28 नवंबर, 2026 शनिवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज का दिन अच्छी तरह से गुजरेगा. कला के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी. मित्रों से हुई मुलाकात आनंद देगी. दोस्तों या रिश्तेदारों से कोई उपहार मिल सकता है. घर में सुख-शांति बनी रहेगी. दोपहर बाद आर्थिक लाभ की संभावना है. दोपहर बाद स्वभाव में क्रोध भी अधिक रह सकता है. मन तथा वाणी पर संयम बरतें. विरोधियों के सामने सफलता मिलेगी. अधूरे काम पूरे हो सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है.
