आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष- 29 नवंबर, 2026 रविवार को चंद्रमा राशि बदलकर कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में रहेगी. आज भावुकता काफी रहेगी. बात या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है. मां के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी. कार्यस्थल पर भी मौन रहें. आप ज्यादातर समय अपने काम में ही व्यस्त रहेंगे. किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है. भोजन और नींद में अनियमितता रह सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है. मन की शांति के लिए आध्यात्म का सहारा लें. अचल संपत्ति संबंधी चर्चा को टालें.
वृषभ- 29 नवंबर, 2026 रविवार को चंद्रमा राशि बदलकर कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. चिंताएं कम होने से राहत का अनुभव करेंगे. आज आप भावुक और संवेदनशील रहेंगे. आपकी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति उभर कर सामने आएगी. साहित्य लेखन तथा कला के क्षेत्र में योगदान करेंगे. माता संग आपकी आत्मीयता बढ़ेगी. छोटी यात्रा हो सकती है. वित्तीय मामलों पर ध्यान दें. आपका पूरा दिन आनंद में गुजरेगा.
मिथुन- 29 नवंबर, 2026 रविवार को चंद्रमा राशि बदलकर कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है. मित्रों एवं परिजनों के सहयोग से काम आसानी से होंगे. उत्तम भोजन और वस्त्र की सौगात मिलेगी. नेगेटिव विचारों को दूर रखें. व्यापार में अनुकूल वातावरण से खुश होंगे. दोपहर बाद उत्साह तथा ताजगीभरा समय रहेगा. नौकरीपेशा लोग आज आराम के मूड में रहेंगे.
कर्क- 29 नवंबर, 2026 रविवार को चंद्रमा राशि बदलकर कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज आप प्यार एवं भावना के प्रवाह में रहेंगे. दोस्त, स्वजनों और रिश्तेदारों से उपहार मिल सकता है. आप दिन खुशी में गुजारेंगे. प्रवास, सुंदर भोजन एवं प्रियजन के साथ से आप रोमांचित रहेंगे. पत्नी का विशेष साथ मिलने से प्रसन्न होंगे. बहुत दिनों से चल रहा मतभेद दूर हो सकेगा. कार्यस्थल पर आज आपको कोई नया काम मिल सकता है. व्यापारियों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी नहीं है.
सिंह- 29 नवंबर, 2026 रविवार को चंद्रमा राशि बदलकर कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. क्रोध और आवेश से बचें. संभलकर बातचीत करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन शुभ नहीं है. किसी बात की चिंता रहेगी. परिजनों संग वाद-विवाद हो सकता है, परंतु दोपहर बाद मन खुश रहेगा. दोस्तों संग बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. खर्च पर अंकुश रखें. हो सके तो ज्यादातर समय मौन रहें. किसी से विवाद हो सकता है.
कन्या- 29 नवंबर, 2026 रविवार को चंद्रमा राशि बदलकर कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज घर, परिवार एवं व्यापार जैसे तमाम क्षेत्रों में आपको लाभ होगा. मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा, तो दांपत्यजीवन में भी आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे. महिला मित्रों से विशेष लाभ होगा. धन प्राप्ति के लिए भी समय शुभ है. व्यापारी अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए यात्रा कर सकते हैं. अविवाहितों को जीवनसाथी की तलाश में सफलता मिल सकती है. आज का दिन लाभदायी रहेगा.
तुला- 29 नवंबर, 2026 रविवार को चंद्रमा राशि बदलकर कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से काफी प्रसन्नता रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. उच्चाधिकारी काम की सराहना करेंगे. परिवार में हर्षोल्लास का रहेगा. माता से लाभ मिलेगा. सरकारी काम में सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर कोई नया टारगेट मिल सकता है.
वृश्चिक- 29 नवंबर, 2026 रविवार को चंद्रमा राशि बदलकर कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से अनिष्ट से बच सकेंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे. सभी के साथ आप अच्छा व्यवहार रखें. वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी. व्यापार में कोई मुश्किल आ सकती है. पार्टनरशिप में आप ध्यान रखें. माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. शाम के समय दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है.
धनु- 29 नवंबर, 2026 रविवार को चंद्रमा राशि बदलकर कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आज खाने-पीने में सावधानी बरतें. कार्य पूर्ण होने में विलंब होगा. काम का बोझ ज्यादा रहने से निराशा होगी. नए काम की शुरुआत ना करें. शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. मन बेचैन एवं चिंतित रहेगा. वाणी पर संयम रखें. खर्च ज्यादा होगा. परिजनों से विवाद टालें. मौन रहें.
मकर- 29 नवंबर, 2026 रविवार को चंद्रमा राशि बदलकर कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज का दिन धन की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा. व्यापार वृद्धि के योग हैं. इसके अलावा दलाली, ब्याज, कमिशन से मिलने वाले पैसों से धन में वृद्धि होगी. प्रेमियों के लिए भी आज का दिन बेहतर है. किसी नए व्यक्ति से आकर्षण रहेगा. स्वादिष्ट भोजन, वस्त्र एवं वाहन सुख मिलेगा. आज मेहमान भी आ सकते हैं. दोपहर बाद आप दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं.
कुंभ- 29 नवंबर, 2026 रविवार को चंद्रमा राशि बदलकर कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आज आपको काम में सफलता मिलेगी. आपका यश बढ़ेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दोपहर बाद मनोरंजन और शॉपिंग में रुचि रखेंगे. दोस्तों संग समय अच्छा गुजरेगा. परिजनों संग बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. इस समय को आनंद से गुजारें. स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा. ज्यादा काम की वजह से थकान लगेगी.
मीन- 29 नवंबर, 2026 रविवार को चंद्रमा राशि बदलकर कर्क राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है. अभ्यास में सफलता मिलेगी. आप अपनी कल्पनाशक्ति से साहित्य लेखन में नया काम कर सकते हैं. प्रेमीजन एक-दूसरे का साथ पा सकेंगे. आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी. मित्रों पर खर्च हो सकता है. नए लोगों से आपके संबंध बनेंगे. व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है. आज परिजनों के साथ शाम का समय मौज-मस्ती में गुजरेगा.
