आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष- 12 जून, 2026 शुक्रवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज काम करने की गति मंद रहेगी. पेट की तकलीफ परेशान करेगी. विरोधी काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे. आज नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से थोड़ी दूरी रखना बेहतर होगा. स्वभाव की उग्रता को नियंत्रण में रखना होगा. धर्म और आध्यात्मिकता के कारण मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे. गृहस्थ जीवन में विवाद या मतभेद से बचने के लिए ज्यादा समय मौन रहने से फायदा होगा. व्यापार बढ़ाने के लिए की गई मेहनत के फल के लिए इंतजार करना होगा.
वृषभ- 12 जून, 2026 शुक्रवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज आपका मन अनेक प्रकार की परेशानियों से घिरा रहेगा. स्वास्थ्य खराब होगा, विशेष रूप से अपनी आंख का ध्यान रखें. इस दौरान बाहर जाने से भी बचें. घर में पारिवारिक सदस्य और स्नेहीजनों की ओर से विरोध का वातावरण निर्मित होगा. आपको मौन रहकर विवाद टालने का प्रयास करना चाहिए. खर्च की मात्रा बढ़ेगी. शुरू किए गए काम अधूरे रह सकते हैं, अधिक परिश्रम के बावजूद कम सफलता मिलेगी. वाहन धीमे चलाएं, दुर्घटना की भी आशंका है.
मिथुन- 12 जून, 2026 शुक्रवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज का दिन आपके लिए सभी तरह से लाभदायक होगा. अविवाहित व्यक्तियों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है. धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है. मित्रों के साथ आनंददायक मुलाकात होगी. उनसे लाभ मिलेगा. सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा. पत्नी तथा पुत्र से लाभ होगा. संतान से शुभ समाचार मिलेंगे. आज कोई नया काम या प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं. आय में वृद्धि होगी. शेयर बाजार में निवेश की इच्छा रखते हैं, तो रिसर्च करके आगे बढ़ें. दांपत्यजीवन सुखमय होगा.
कर्क- 12 जून, 2026 शुक्रवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज सभी काम बिना किसी अवरोध के पूरे होंगे. काम में अनुकूलता रहेगी. नौकरी में उच्चाधिकारियों संग विचार-विमर्श होगा. कोई नया काम भी मिल सकता है. व्यापार में भी लाभ मिलेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे. घर की सजावट पर ध्यान देंगे. नौकरी या व्यवसाय के लिए कहीं बाहर जाने की संभावना है. मां के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. सरकारी कामों में लाभ मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. योग और ध्यान को जीवन में शामिल करने का प्रयास करें.
सिंह- 12 जून, 2026 शुक्रवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. खट्टे-मीठे अनुभवों वाला मिश्रित फलदायक दिन है. निर्धारित काम समय पर पूरा करने लिए आप प्रयास करेंगे. आपका व्यवहार तटस्थ रहेगा. आप आज लक्ष्य पर ध्यान देंगे. धार्मिक और मांगलिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा. विदेश से मित्रों या स्वजनों के अच्छे समाचार मिलेंगे. किसी मंदिर या पवित्र स्थल पर जाने के संयोग बनेंगे. दोपहर बाद गुस्से की मात्रा बढ़ेगी. मानसिक अस्वस्थता और संतान की चिंता से व्यग्रता का अनुभव होगा. व्यवसाय में समस्या उत्पन्न हो सकती है.
कन्या- 12 जून, 2026 शुक्रवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आज आपके लिए वाणी पर अंकुश और संयम रखना आवश्यक है. परिजनों के साथ आपका मेल-जोल बना रहेगा. वैवाहिक जीवन में निकटता रहेगी. किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है. आपके विरोधी आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए सचेत रहें. नए काम का आरंभ करने के लिए समय अनुकूल नहीं है. खर्च में वृद्धि हो सकती है. आप आध्यात्मिक मामलों में अधिक रुचि रखेंगे. आज धैर्य के साथ परिजनों से बात करें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें.
तुला- 12 जून, 2026 शुक्रवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. दैनिक कामकाज से राहत तथा मनोरंजन प्राप्त करने के लिए आप संगीत सुनेंगे या टीवी पर कोई फिल्म देखेंगे. बाहर किसी खरीदारी के लिए जा सकते हैं. आज अपनों के लिए भी पैसा खर्च करके खुश होंगे. मित्रों से मिलने की संभावना है. प्रिय व्यक्ति के साथ निकटता आपको खुशी देगी. आप किसी अच्छे अवसर के लिए खरीदारी कर सकते हैं. लोगों से मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही जीवनसाथी की निकटता भी प्राप्त करेंगे. स्वास्थ्य लाभ मिलेगा.
वृश्चिक- 12 जून, 2026 शुक्रवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. पारिवारिक सुख-शांति के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे. निर्धारित कामकाज में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे. ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आपके विरोधी और शत्रुओं की चाल सफल नहीं हो सकेगी. आर्थिक लाभ होगा. आज आय के नए स्रोत भी तलाशेंगे. ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे. जरूरी चीजों पर आज धन खर्च करेंगे. अस्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आएगा, हालांकि बाहर जाकर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए.
धनु- 12 जून, 2026 शुक्रवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज आपको संतान की पढ़ाई तथा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. पेट सम्बंधी तकलीफ हो सकती है. इस दौरान आपको खाने-पीने पर कंट्रोल करना होगा. काम सफल नहीं होने पर निराशा का अनुभव होगा. आपको अपने गुस्से पर अंकुश रखना चाहिए. कार्यस्थल पर कोई पुराना विवाद उभरकर सामने आ सकता है. कला और साहित्य में रुचि लेंगे. अपने प्रिय व्यक्ति से मिलकर आप रोमांच का अनुभव करेंगे. जीवनसाथी की भावना की कद्र करें. हो सके तो परिजनों को भी समय दें.
मकर- 12 जून, 2026 शुक्रवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आपको कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है. परिवार की समस्याओं का प्रभाव आपके मस्तिष्क पर पड़ेगा. माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी. समाज में अपमानित होने का डर लगा रहेगा. शरीर को आराम दें अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने की आशंका बनी रहेगी. दोस्तों से नुकसान होने की आशंका है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. कार्यस्थल पर भी किसी से विवाद हो सकता है. ध्यान से रहें.
कुंभ- 12 जून, 2026 शुक्रवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे. आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी. घर में भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. उनके साथ समय आनंदपूर्वक गुजरेगा. मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी. घर के आसपास कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. भाग्य में वृद्धि होगी. वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी.
मीन- 12 जून, 2026 शुक्रवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मेष राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज आपको खर्च के अतिरिक्त क्रोध और वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है. किसी के साथ विवाद होने की आशंका रहेगी. आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी रखें. परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद उभरकर सामने आएंगे. नकारात्मक विचार मन पर छाए रहेंगे. उन्हें पूरा करने के लिए प्रयत्न करना पड़ेंगे. खाने- पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की आशंका रहेगी. विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा मुश्किल कह सकते हैं. एकाग्र होने में दिक्कत आएगी.



