राशिफल

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित होगा. गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में आप विशेष रुचि लेंगे. किसी धार्मिक स्थान पर जाना भी हो सकता है. नए कार्य की शुरुआत के लिए समय शुभ नहीं है. प्रवास में आकस्मिक कठिनाई आ सकती है. ऐसे में आपको यात्रा टालने की सलाह दी जाती है. क्रोध और वाणी पर संयम रखें. कार्यस्थल पर छिपे शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम है.

वृषभ- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. परिजनों के साथ सामाजिक काम में व्यस्त रह सकते हैं. मित्रों के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने का आनंद प्राप्त कर सकेंगे. व्यापारियों की आय में वृद्धि होने की संभावना है. व्यापार बढ़ाने को लेकर भी आज बातचीत हो सकती है. सामाजिक क्षेत्र में सफलता और कीर्ति प्राप्त होगी. नौकरीपेशा लोग समय पर काम पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे. आकस्मिक धन लाभ की भी संभावना अधिक है. गृहस्थ जीवन का सुख मध्यम रहेगा.

मिथुन- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. आज का दिन शुभ फलदायी है. घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा. आपके अधूरे काम पूरे होंगे. इससे आप को यश मिलेगा. आर्थिक लाभ भी मिलेगा. खर्च की मात्रा बढ़ सकती है, परंतु खर्च निरर्थक नहीं होगा. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. क्रोध बढ़ सकता है. वाणी पर संयम रखें. कार्यक्षेत्र में आज केवल अपने काम से काम रखें.

कर्क- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आजका दिन चिंता और भय से भरा रहेगा. शारीरिक और मानसिक तकलीफ हो सकती है. नए काम के आरंभ के लिए दिन अनुकूल नहीं है. कार्यस्थल पर आपको ज्यादा काम करना पड़ सकता है. किसी से मन मुटाव भी हो सकता है. अचानक कोई खर्चा हो सकता है. प्रिय व्यक्ति के साथ मनमुटाव या विवाद हो सकता है. आपका रंगीन मिजाज आपकी मानहानि का कारण बन सकता है. आज यात्रा में कोई तकलीफ आ सकती है.

सिंह- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. नकारात्मक विचार हताश करेंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा. घर में किसी से विवाद हो सकता है. माता-पिता के साथ मतभेद होगा. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. जमीन, मकान तथा वाहन आदि दस्तावेजी कामों में सावधानी रखें. भावनात्मकता के प्रवाह में न बहें. प्रेम जीवन में जल्दबाजी करने से बचें. कार्यस्थल पर आज केवल अपने काम से काम रखें.

कन्या- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. किसी भी काम में सोच समझकर आगे बढ़ें. भाई-बहनों के साथ प्यार भरा संबंध बना रहेगा. मित्रों और स्वजनों के साथ मुलाकात होगी. प्रत्येक काम में सफलता मिलने की संभावना है. आर्थिक लाभ भी हो सकता है. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. कार्यस्थल पर कोई नया काम भी मिल सकता है. व्यापारियों की मेहनत सफल होगी. स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है.

तुला- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए. आज कोई नया काम नहीं करें. परिवार के सदस्यों के साथ विवाद टालना चाहते हैं, तो वाणी पर संयम रखें. आपको अपनी जिद छोड़नी होगी. वित्तीय लाभ हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दोपहर बाद आपकी स्थिति में परिवर्तन होगा. इस दौरान आपका मन प्रसन्न रहेगा. घर में छोटों से आपको सम्मान मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठा पाएंगे.

वृश्चिक- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. आज आप परिजनों के साथ मौज-मस्ती में दिन व्यतीत करेंगे. आप शारीरिक और मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे. प्रियजनों के साथ मिलकर आपको आनंद का अनुभव होगा. कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना है. मित्र या स्नेहियों से आपको उपहार मिलेगा, इससे आपको खुशी मिलेगी. प्रवास अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. आपका दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा.

धनु- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. आज कुटुंबजनों के साथ मतभेद हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें. दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी. स्वास्थ्य खराब होने के कारण दवाइयों पर पैसा खर्च होगा. कानूनी कामकाज में संभलकर आगे बढ़ें. आपके प्रयास गलत दिशा में हो सकते हैं, इस कारण कार्यस्थल पर काम अधूरा रह सकता है. विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में काम करने से सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य है.

मकर- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. आज के लाभदायक दिन में घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है. किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज का दिन शुभ है. शेयर बाजार में निवेश से धन लाभ होगा. मित्रों और संबंधियों के साथ की गई मुलाकात आनंदित करेगी. सामाजिक क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा. नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद दूर हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है.

कुंभ- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. आज आप पर अधिकारी और बुजुर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी. सभी काम सरलता से पूरे होंगे. नौकरी और व्यवसाय में परिस्थितियां अनुकूल रहेगी. आप मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी. गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति होगी. आपके लिए समय लाभ का बना रहेगा. व्यापारियों की नई योजना फलीभूत होगी. प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सकारात्मक है.

मीन- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे. संतान की समस्या चिंतित करेगी. नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से नाराजगी झेलनी पड़ेगी. विरोधी सिर उठाएंगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा. सरकार की तरफ से कोई परेशानी खड़ी होगी. पुत्र के साथ मतभेद हो सकता है. आज हो सके तो ज्यादातर समय आप मौन रहें और घर पर ही आराम करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button