राशिफल

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष- चंद्रमा आज 20 मई, 2026 बुधवार को मिथुन राशि में रहेगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज आपका मन काफी चंचल रहेगा, इस कारण निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी. कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे. विरोधियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन दोपहर के बाद नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी. आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेंगे. साहित्य लेखन के लिए अच्छा दिन होने के कारण आप लेखन में प्रतिभा दिखा सकते हैं. परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम स्थगित कर देना फायदे में रहेगा.

वृषभ- चंद्रमा आज 20 मई, 2026 बुधवार को मिथुन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करने की जरूरत है. ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं. यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा. भाई-बंधुओं से प्रेम तथा सहयोग मिलेगा. कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. विरोधी परास्त होंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मध्यम फलदायी है. विद्यार्थियों पढ़ाई में दिक्कत हो सकती है.

मिथुन- चंद्रमा आज 20 मई, 2026 बुधवार को मिथुन राशि में मिथुन राशि में रहेगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज का दिन लाभदायक होगा. सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा. मित्रों तथा सगे-संबंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे. आर्थिक लाभ मिलने के साथ ही कहीं से गिफ्ट प्राप्त हो सकता है. इससे आप अधिक खुश होंगे. सभी के साथ मिलकर आनंददायक समय गुजारेंगे. दांपत्यजीवन खुशनुमा बना रहेगा. इस दौरान स्वास्थ्य भी ठीक बना रहेगा. नकारात्मक विचार दूर होने से मन में उत्साह बना रहेगा. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे.

कर्क- चंद्रमा आज 20 मई, 2026 बुधवार को मिथुन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. शरीर और मन में बेचैनी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा. मन की उदासी और दुविधा के कारण आपकी निर्णय शक्ति प्रभावित होगी. परिजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से किसी काम में मन नहीं लगेगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी. धन का खर्च बढ़ेगा. गलतफहमी या वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है. आज व्यवसाय या कार्यस्थल पर दूसरों के साथ बातचीत करने में सतर्कता बरतें. हो सके तो ज्यादातर समय मौन रहें.

सिंह- चंद्रमा आज 20 मई, 2026 बुधवार को मिथुन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोग अपना काम सही समय पर कर सकेंगे. उत्तम भोजन प्राप्त होगा. मित्रों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं. मित्रों से आज विशेष सहायता प्राप्त होगी. कुछ खरीदारी के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर मिलेगा. बुजुर्गों तथा बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. कोई शुभ प्रसंग हो सकता है. वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा. पत्नी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम है.

कन्या- चंद्रमा आज 20 मई, 2026 बुधवार को मिथुन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है. नए काम की शुरुआत सफल रहेगी. व्यापार करने वालों तथा नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ का दिन है. पदोन्नति की संभावना है. अधिकारी से लाभ होगा. धन और मान-सम्मान मिलेगा. पिता की ओर से लाभ होगा. परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मन में सकारात्मक विचार आएंगे. सरकारी काम पूरे होंगे. व्यवसाय के काम से बाहर जाना पड़ सकता है. जीवनसाथी से कोई मतभेद दूर होगा.

तुला- चंद्रमा आज 20 मई, 2026 बुधवार को मिथुन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकेंगे. व्यापार को आगे बढ़ाने के नए तरीके अपनाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. बौद्धिक कामों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेंगे. तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा. विदेश में रहने वाले मित्रों और सगे-संबंधियों के समाचार प्राप्त होंगे. दोपहर बाद किसी काम में मन नहीं लगेगा. संतान की चिंता सताएगी. आज वाद-विवाद में न पड़ें. प्रेम जीवन में साथी के सकारात्मक व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा.

वृश्चिक- चंद्रमा आज 20 मई, 2026 बुधवार को मिथुन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आज का दिन सावधानी से गुजारने की सलाह आपको दी जाती है. नए काम का आरंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें. किसी भी तरह के गलत काम से दूर ही रहें, अन्यथा आगे बड़ा नुकसान हो सकता है. सरकारी काम सोच-समझकर ही करें. नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें. अधिक खर्च होने से चिंता हो सकती है. ईश्वर की आराधना तथा ध्यान करने से लाभ होगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है.

धनु- चंद्रमा आज 20 मई, 2026 बुधवार को मिथुन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. बौद्धिक, तार्किक और लेखन कार्य के लिए दिन शुभ है. मनोरंजन, प्रवास, मित्रों के साथ मुलाकात, स्वादिष्ट भोजन और वस्त्र परिधान आज के दिन को मनोरंजन से भरपूर बनाने वाले हैं. व्यवसाय में भागीदारी के काम में लाभ होगा. आज कोई अधूरा काम पूरा होने से खुशी होगी. जीवनसाथी संग संबंधों में अधिक घनिष्ठता रहेगी. सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है. आज किसी नए काम की शुरुआत भी आप कर सकते हैं.

मकर- चंद्रमा आज 20 मई, 2026 बुधवार को मिथुन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा. आप मान-सम्मान तथा आनंद प्राप्त कर सकेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे. आज व्यापार में आपको अच्छा लाभ हो सकेगा. आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है. साथ में काम करने वाले लोग आपको सहयोग करेंगे. विरोधियों को पराजित कर सकेंगे. आपको कानूनी मामलों से दूर रहना चाहिए.

कुंभ- चंद्रमा आज 20 मई, 2026 बुधवार को मिथुन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आपका दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. विचारों में स्थिरता नहीं होने के कारण कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लेना अधिक अच्छा है. यात्रा में विघ्न आ सकता है. इच्छित कार्य पूरा नहीं होने से आप हताशा और बेचैनी का अनुभव करेंगे. कार्यस्थल पर असहयोग से आप परेशान रह सकते हैं. व्यापारियों को व्यापार में कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिए. पेट में दर्द से परेशानी हो सकती है. परिजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं. संतान के स्वास्थ्य या पढ़ाई की चिंता सताएगी.

मीन- चंद्रमा आज 20 मई, 2026 बुधवार को मिथुन राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज आपमें ताजगी और स्फूर्ति का आभाव रहेगा. माता की तबीयत खराब हो सकती है. इस कारण चिंता बनी रहेगी. परिजनों के साथ नाराजगी और अन्य कठिनाइयां आपके मन को विचलित कर देगी. आज कार्यस्थल पर भी आपका मन काम में नहीं लगेगा. आज मकान और वाहन के दस्तावेजी काम में सावधानी रखें. मानहानि हो सकती है. प्रेम जीवन में संतुष्टि के लिए समय अच्छा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button