राशिफल

आज का राशिफल: सोमवार को इनके होंगे वारे-न्यारे, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज जातक किसी धार्मिक काम से लाभ मिलेगा। गरीबों को भोजन कराएंगे। बिजनेस में आत्मविश्वास से काम को सफल बनाएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी, लेकिन सेहत से परेशान रहेंगे। खानपान पर ध्यान दें। वाणी पर संयम रखें । नौकरी में जीवन साथी का सहयोग रहेगा।

आज का मंत्र-आज सूर्य उपासना करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज पिता की सेहत खराब होने से परेशान रहेंगे। अस्पताल के चक्कर काटने में पूरा दिन बितेगा। पैतृक संपत्ति का भी नुकसान होगा। ससुराल के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखे,जीवनसाथी का साथ हर काम को छोड़कर दे। दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे।

आज का मंत्र-आज दीपदान करें।

आज का शुभ रंग – भूरा

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज अपनी योग्यता और बुद्धि से सफलता हासिल करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। नौकरी व बिजनेस की गति तेज रफ्तार के साथ सफलता दिलाने वाली है। दोस्तों के घर जाना होगा। पत्नी का साथ मिलेगा।

आज का मंत्र- आज शनि मंत्र का 108 जाप करें।

आज का शुभ रंग- नीला।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है भाई बहन के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे, भाई बहन की सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है नए व्यापार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों खिलाड़ियों के लिए बढ़िया समय चल रहा है जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और सेहत पर विशेष ध्यान रखें।

आज का मंत्र- गणेश स्तुति करें और दान दें।।

आज का शुंभ रंग-हरा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें ,बिना सोचें समझे ना कोई काम करें, नुकसान हो सकता है। वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है समय का सदुपयोग करें समय आपके अनुकूल है भाग्य आपका साथ दे रहा है जितना आप मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा। आपका स्वर्णिम चल रहा है। समय का सदुपयोग करें। आलस में अपना समय नष्ट ना करें । नौकरी अच्छे पैकेज के साथ मिलेगी।

आज का मंत्र- सूर्य नमस्कार करें और जल चढ़ाये।

आज का शुभ रंग- गुलाबी।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज इस राशि के जातक को हर तरफ से धन लाभ होने का योग है परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा ।भाई बहन का संबंध अच्छा रहेगा । नए कार्य एवं नए बिजनेस में लगने का योग बन रहा है खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है खुद पर नियंत्रण रखें। किसी को कुछ देने से पहले विचार करें।

आज का मंत्र- आज दुर्गा मां के बीज मंत्र का जाप करें।

आज का शुभ रंग- काला।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि गुस्से व जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, जातक को नुकसान हो सकता है। नए बिजनेस करने के अवसर मिलेंगे। शुभ कार्य का योग बन रहा है जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है। विरोधी परास्त होंगे और आपको नए तरह के कार्य से लाभ मिलेगा।नेगेटिव सोच से बचे। बच्चों को लेकर पजेसिव रहेंगे।

आज का मंत्र- आप सूर्य की पूजा और शिव मंदिर में जाएं।

आज का शुभ रंग नीला।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज मदद करने से लोग पीछे हटेंगे। धैर्यपूर्वक अपने कामों को पूरा करेंगे। सफलता मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत से परेशानी रहेगी। जरूरी न हो तो यात्रा से बचें। नौकरी व बिजनेस में सफलता के योग है।तांबे या सोने के पात्र में जल पिएं, इससे पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

आज का मंत्र- आज सूर्य नमस्कार और धार्मिक कृत्य से दिन शुरू करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज का दिन भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे। कान दर्द से परेशान रहेंगे। कुछ नया सीखने के लिए बेहतरीन दिन है। आय से अधिक व्यय पर धन खर्च होने के योग हैं। विदेशी कम्पनियों से नौकरी के ऑफर आएंगे। शाम के समय किसी को कर्ज देने से बचें। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। बच्चों का ख्याल रखें।

आज का मंत्र-सूर्य को हर दिन अर्ध्य दें, लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज वाणी पर संयम रखे । नए संबंध बनेंगे। परिवार से अनबन हो सकती हैं। कोई काम शुरु करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर ले । यात्राओ के योग से लाभ मिलेगा। नौकरी में अच्छे काम की वजह से जातक प्रशंसा के पात्र होंगे।

आज का मंत्र- आज मंदिर जायें और भगवान की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- मैरून।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज जातक दोस्तों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। प्रेम संबंधों जातक का भावुक स्वभाव पार्टनर को अच्छा लगेगा। भाई-बहनों से लाभ होगा। नौकरी में प्रतिस्पर्धा रहेगी। धार्मिक काम का सफल आयोजन करेंगे। जीवनसाथी की तरफ से हर संभव सहायता मिलेगी। यात्रा करने से लाभ होगा।

ज का मंत्र- आज सुंदरकांड पढ़ें।

आज का शुभ रंग- काला।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज के लिए जातक घर में जरूरी सामानों की खरीद करेंगे। इसके बावजूद सुख मे कमी रहेगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा, लेकिन नुकसान भी संभव है। नौकरी में सामान्य रहने वाला है। क्रोध पर सयंम रखें। पड़ोसी से कम बोले। किसी के बारे में भी अच्छा नहीं सोच पाएंगे। जीवनसाथी की जातक से नाराज रहेंगे। जो आपके दिन को खराब करने के लिए काफी है।

आज का मंत्र-सूर्य और हनुमानजी की पूजा करें।

आज का शुभ रंग- ग्रे।

Related Articles

Back to top button