छत्तीसगढ़

CG – हिर्री पंचायत में शिकायतों का दौर जारी पेड़ काटकर बेचने से लेकर CC रोड में घटिया निर्माण तक के आरोप, सरपंच पति के हस्तक्षेप पर ग्रामीणों ने CM हेल्पलाइन में की शिकायत पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//जिले के मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत हिर्री में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर शिकायतों का दौर थम नहीं रहा। ग्रामीणों ने अब सरकारी जमीन पर लगे पेड़ों को काटकर बेचने, सीसी रोड के गुणवत्ताहीन निर्माण, बाउंड्री वॉल में गड़बड़ी और सरपंच की जगह पति ग़ुलाल साहू के लगातार दखल के आरोप लगाए हैं। सचिव देव सिंह ध्रुव पर भी साथ देने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार 22 जून को CM हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में क्या-क्या आरोप?

1.पेड़ काटकर बेचे…

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की सरकारी जमीन तालाब किनारे लगे बड़े बड़े वृक्षों हरे पेड़ों को बिना अनुमति काटकर पेण्ड्री के लकड़ी ठेकेदारों को बेच दिया गया। “पर्यावरण बचाने के नाम पर पौधे लगाते हैं, दूसरी तरफ पुराने पेड़ बेच रहे हैं” -जिसके कारण ग्रामीण आक्रोषित है।

2.CC रोड में घटिया निर्माण…

आरोप है कि 8 इंच की जगह पैसा बचाने के लिए कम ढलाई हुई और सीमेंट-गिट्टी का अनुपात भी सही नहीं रखा गया। जिसके कारण ग्रामीण इसके निर्माण कार्य पर सवाल खड़े कर रहें है कई लोंगो नें इसकी वीडियो भी बना लिया है जो अब गाँव में एक दूसरे कों शेयर किया जा रहा है।

3.बाउंड्री वॉल में अनियमितता…

पंचायत में बाउंड्री वॉल निर्माण में तय मानक से कम का सरिया यूज करने का आरोप लगा कर ग्रामीणों नें इसकी शिकायत की थी पर यहाँ भी कोई सुधार नहीं किया गया और पुरे कार्य कों लीपापोती करते हुए पूरा किया गया।

4.सरपंच की जगह पति का राज…

ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच महिला हैं, लेकिन पंचायत की हर मीटिंग, और प्रत्तेक कार्य पति ग़ुलाब साहू कर रहें है “सरपंच को हमने चुना था, उनके पति को नहीं। सचिव भी उन्हीं की सुनते हैं” पंच ने नाम न छापने की शर्त पर कहा की यह शिलशीला ज़ब से चुनाव हुआ तब से अब तक जारी है विरोध करने पर गुंडागर्दी होती है।

5.सचिव पर मिलीभगत का आरोप…

सचिव देव सिंह ध्रुव पर आरोप है कि वे सरपंच पति के इशारे पर प्रस्ताव बनाते हैं, यहां कहीं ऐसे पंच भी हैं जो यह जानते ही नहीं की प्रस्ताव कब बना है ना ही उनकी किसी भी कार्य में राय लिया जाता है उनको पता ही नहीं रहता प्रस्ताव कब बनता है और कब नगदी आहरण हो जाता है इसके अलावा गांव के विकास कार्यों में भी या अन्य कार्यों के लिए प्रस्ताव जब तैयार किया जाता है तो कई पंचों को इसकी जानकारी ही नहीं होती कुछ गिने-चुने पंचों के साइन ही सचिव द्वारा बनाए गए प्रस्ताव में दिखाई देते हैं।

CM हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत…

22 जून सोमवार को हिर्री के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से CM हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मांग की गई है कि जिला स्तरीय टीम गठित कर 1. पेड़ कटाई की जांच 2. CC रोड-बाउंड्री वॉल की गुणवत्ता टेस्टिंग 3. सरपंच पति के दखल की जांच कराई जाए। दोषी पाए जाने पर धारा 40 के तहत सरपंच को हटाने और वसूली की कार्रवाई की जाए।

पहले भी हो चुकी शिकायतें…

यहाँ लगातार शिकायतों का दौर जारी है पहले यहाँ पंचायत भवन में बन रहे बाउंड्री वाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया था जिसकी शिकायत कराई गई थी यहाँ आरोप था की जिस गुणवत्ताहिन निर्माण के लिए कार्य रुकवाया गया था शिकायत के बाद वही कार्य वर्तमान सरपंच सचिव ने आगे बढ़ाया।

प्रशासन ने दिया जांच का भरोसा…

अधिकारियों नें कहा कि “CM हेल्पलाइन की शिकायत मिली है। 7 दिन में SDO, इंजीनियर और वन विभाग की संयुक्त टीम हिर्री भेजी जाएगी। पेड़ कटाई की अनुमति नहीं ली गई तो FIR होगी। CC रोड की क्यूब टेस्टिंग कराई जाएगी।”

नियम क्या है…

-बिना अनुमति पेड़ काटने पर 6 महीने की जेल या ₹10 हजार जुर्माना पंचायती राज अधिनियम में सरपंच की जगह पति/रिश्तेदार का काम करना गैरकानूनी। पद से हटाए जा सकते हैं।घटिया निर्माण पर ठेकेदार से 3 गुना वसूली का प्रावधान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button