छत्तीसगढ़

CG – GF से मुलाकात नहीं होने पर सनकी आशिक ने मचाया उत्पात, साथियों के साथ मिलकर उठाया ये खौफनाक कदम, 4 गिरफ्तार……

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से नहीं मिल पाने से नाराज एक नाबालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने ना सिर्फ 28 कारों के शीशे तोड़े बल्कि 11 कारों से सामान भी चुरा लिए। पुलिस ने शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिगों समेत 4 को पकड़ लिया है।

जानिए पूरा मामला

पुलिस के अनुसार 10-11 मई की रात बदमाशों ने मालखरौदा और जैजैपुर क्षेत्र के काशीगढ़, तुषार, बोदसरा, कचंदा, पीहरीद, छोटे सीपत, कलमी और जमगहान समेत कई गांवों में घरों के साथ सड़क किनारे खड़ी कारों के शीशे तोड़ डाले। इतना ही नहीं कारों से पर्स, नगदी, इलेक्ट्रॉनिक वायर, जैक-पाना सहित करीब 47 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया था।

पीड़ितों की शिकायत पर मालखरौदा में 6 और जैजैपुर में 5 मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश में गठित विशेष टीम ने 20 से 25 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, टॉवर डंप से करीब 4 हजार मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया और खरसिया के साथ ही रायगढ़ में छापेमारी की। जांच के दौरान दिल्ली भागने की फिराक में खड़े आरोपी गुलशन कुमार बरेठ को खरसिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में हर्ष सिदार उर्फ बिट्टू और दो नाबालिगों की संलिप्तता भी सामने आई। आरोपी ने बताया कि देर रात वो प्रेमिका से मिलने गया था मगर मिल नहीं पाया, जिसके बाद गुस्से में उसने पूरी घटना को अंजाम दिया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी में से 4 हजार रुपये, 5 जैक, 5 रॉड, 2 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर, 2 स्टेपनी टायर और 2 डीजल वाइब्रेटर मशीन बरामद की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button