छत्तीसगढ़

CG – स्कूल बना मयखाना : कमरे में जाम छलकाते पकड़ाया शिक्षक, फिर जो हुआ….DEO ने कही ये बात…..

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सुदूर वनांचल ग्राम तेलियापानी लेदरा के शासकीय स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्कूल में पदस्थ शिक्षक को शराब सेवन करते पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना स्कूल समय के दौरान की बताई जा रही है। एक शिक्षक स्कूल के कमरे में शराब का सेवन नजर आए। कमरे में दो शराब की बोतलें और खाने के पैकेट भी मिले।

मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर. वर्मा ने संबंधित प्रधान पाठक से प्रतिवेदन तलब किया है। उनका कहना है कि वीडियो की जांच कराई जाएगी। घटना कब की है, शराब सेवन कहां हुआ है, इसकी पुष्टि के लिए जांच की जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button