धमतरीनगरी

शिक्षा की नई शुरुआत, दुगली स्कूल में नवप्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत..!

दुगली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तिलक, पुष्पमाला और पाठ्यपुस्तक वितरण के साथ नए विद्यार्थियों का स्वागत, शिक्षा और सर्वांगीण विकास का दिया संदेश

Dhamtari दुगली, 2 जुलाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुगली में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष परमानंद कैवर्त, उपाध्यक्ष बसंती सोरी, जनपद सदस्य कलावती नेताम, ग्राम पंचायत कौहाबाहरा की सरपंच राधिका नेताम तथा ग्राम पंचायत दुगली के सरपंच रामेश्वर मरकाम विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। साथ ही पालकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।

विद्यालय के प्राचार्य ललित कुमार सोम ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, बोर्ड परीक्षा परिणाम, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तथा आगामी सत्र की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों, विज्ञान, नवाचार और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है।

कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों और उनके पालकों ने विद्यालय परिवार द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, पालकगण, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button