छत्तीसगढ़
CG Bulldozer Action : नकटी के बाद इस गांव की बारी! NRDA ने 35 घरों में चस्पा किया नोटिस, ग्रामीणों में दहशत का माहौल…..

रायपुर। नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद राजधानी से लगे तुता गांव में विवाद पैदा हो गया है। नवा रायपुर डेवलपमेट एथारिटी (NRDA) ने गांव के 35 मकानों पर अतिक्रमण को लेकर नोटिस चस्पा किया है। इसके साथ ही इन मकानों में रहने वालों के बीच दहशत पैदा हो गई है।
NRDA द्वारा जारी नोटिस में ग्रामीणों पर प्राधिकरण की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाया गया है। नोटिस में 6 जुलाई तक जवाब देने का समय के साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय पर जवाब नहीं दिया गया तो एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।



