छत्तीसगढ़

CG – विकासखंड शिक्षा अधिकारी जगदलपुर (बी.ई.ओ) – अनिल दास के द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित स्कूलों का औचक निरीक्षण किया…

दिनांक – 08/07/2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी जगदलपुर (बी.ई.ओ) – अनिल दास के द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।

जगदलपुर।

विवरण :- विकासखंड शिक्षा अधिकारी – अनिल दास के द्वारा दिनांक – 8/7/2026 को प्रा. शा. बुरुंदवाड़ा सेमरा , प्रा. शा. & मा. शा. माचकोट , प्रा. शा. & मा. शा. & हायर सेकेंडरी. तिरिया , प्रा. शा. मा.शा. धनपुंजी, मा.शा. कस्तूरी , प्रा. शा डोंगरीगुड़ा , प्रा. शा.& मा. शा मारकेल, प्रा. शा.& मा. शा खम्हारगांव , प्रा. शा & मा. शा & हाई . सेकेंडरी मंगनपुर स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया।

जहाँ प्राथमिक. शाला बुरुंदवाड़ा सेमरा की शिक्षिका श्रीमती अंजुलता साहू शाला में विलंब से आने के कारण बी. ई.ओ अनिल दास ने फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए समय सीमा पर जवाब प्रस्तुत करने एवं कारण सही नहीं पाई जाने पर उचित कार्यवाही करने की बात कही।

प्राथमिक. शाला मारकेल के सहायक शिक्षक श्री कृष्ण कुमार नाग लम्बे समय से बिना किसी जानकारी के अनुपस्थित पाये गए जिनको तत्काल निलंबित करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया।

वही दूसरी और हाईयर सेकेंडरी स्कूल तिरिया से श्री. विमल एक्का भी बिना किसी सूचना के लम्बे समय से अपने कार्य में लापरवाही बरतते हुए शाला से अनुपस्थित पाये गए जिसकी सेवा समाप्ति के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेज कर कार्यवाही हेतु लिखा गया।

एवं समस्त कर्मचारियों को समय पर शाला में उपस्थित होने और राज्य सरकार के आदेशानुसार VSK ऐप में उपस्थिति दर्ज करने के आदेश को अपनाते हुए समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करने अथवा कार्यालय के समय सीमा समाप्त होने के पश्चात ही कार्यालय त्यागने की सख्त हिदायत भी दी गई, स्कूल की साफ सफाई रख रखाव पर विशेष ध्यान देने की बात कही, सरकार के द्वारा मिलने वाली बच्चों की सभी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा किसी भी प्रकार की कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित कर्मचारी पर उचित कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई।

आगे बी. ई.ओ अनिल दास जानकारी देते हुए बताते हैं कि समय समय में इस तरह का निरीक्षण जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button