छत्तीसगढ़

CG मल्हार के भाजपाइयों ने डॉ. सनम जांगड़े का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया ये रहें उपस्थित जानें पढ़े पूरी ख़बर

मल्हार// के भाजपा कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. सनम जांगड़े को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर सुरेश खटकर, बिलासपुर जिला मन की बात प्रभारी ने कहा कि “डॉ.सनम जांगड़े के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति मोर्चा आज प्रदेश के हर गांव और बूथ तक मजबूत हो रहा है। उनके प्रेरणा से हमारे कार्यकर्ता और अधिक उत्साह के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटे हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाने का काम कर रहे हैं।”

कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. सनम जांगड़े के नेतृत्व में संगठन निरंतर सक्रिय हो रहा है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित रहे…

रंजीत सिंह ठाकुर – मंडल अध्यक्ष मल्हार
लोकनाथ बंजारे – मंडल उपाध्यक्ष
सुरेश खटकर – जिला मन की बात प्रभारी
रमेश सूर्यकांत – अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष
रंजीत सोनवानी – युवा मोर्चा उपाध्यक्ष
पूरन सिंह ठाकुर – युवा मोर्चा कार्य समिति सदस्य
सहित मल्हार क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहें।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. सनम जांगड़े को पुनः जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Back to top button