CG : देवर-भाभी के प्राइवेट वीडियो से ब्लैकमेलिंग का खेल, नौकरी गई तो सोशल मीडिया पर किया वायरल,… पुलिस ने 3 को दबोचा…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नौकरी से निकाले जाने से नाराज दो स्टाफ ने मालिक की पत्नी और उसके चचेरे भाई का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों ने मालिक को ब्लैकमेल किया। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। आरोपियों की पहचान आरोपी अजय चौधरी (23), नरेश पटेल (24) और पीतांबर सिंह (38) के रूप में हुई है। सभी खपरी लिमतरा के रहने वाले थे। पुलिस ने तीनो के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, पीड़ित कारोबारी ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है. वह हार्वेस्टर और ट्रैक्टर के जरिए एग्रीकल्चर ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। उसने पीतांबर सिंह और अजय चौधरी को काम पर रखा था। लेकिन बाद में पता चला दोनों हिसाब-किताब में गड़बड़ी कर रहे थे। जिसके बाद पीड़ित कारोबारी ने दोनों को काम से निकाल दिया था।
देवर भाभी का अश्लील वीडियो किया वायरल
इससे नाराज युवकों ने कारोबारी की पत्नी और उसके चचेरे भाई का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेल करने की धमकी देकर पैसे की मांग करने लगे। जानकारी के अनुसार, आरोपी 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी पीड़ित के भाई के पास पहुंचे और जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद देवर भाभी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है बहुत पहले काम के दौरान ही आरोपी ने दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया था।
पुलिस ने तीनो आरोपी को किया गिरफ्तार
इन सबसे परेशान पीड़ित परिवार ने मस्तूरी थाने इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गितफ़्तारी के लिए दबिश दी और तीन आरोपियों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 77, 79, 296, 351(3), आईटी एक्ट की धारा 66ई, 67, 67बी तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पइ भेज दिया गया है।



