CG – होटल में गर्लफ्रेंड की हत्या : यूपी के युवक ने युवती पर नुकीले हथियार से किया वार, फिर खुद का काटा गला,फिर जो हुआ….

रायपुर। राजधानी रायपुर के झूलेलाल चौक स्थित बंसल पैराडाइज होटल में युवक-युवती अचेत हालत में मिले हैं। कमरे से लड़की के चिल्लाने की आवाज आने पर होटल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लड़का कृष्ण कुमार भारद्वाज यूपी का रहने वाला है और लड़की रिमन मंडावी मोहला-मानपुर की रहने वाली है। दोनों ने आज सुबह ही बारी-बारी से होटल में प्रवेश किया था। आसपास कमरे से लड़ने, झगड़ने और चिल्लाने की आवाज आने पर होटल स्टॉफ ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो दोनों कमरे के अंदर अचेत अवस्था में मिले। दोनों को तुरंत मेकाहारा पहुंचाया, जहां लड़की की मौत हो गई ।युवक का इलाज जारी है।
पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और होटल के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। बताया जा रहा कि पहले लड़के ने नुकीले हथियार से लड़की पर वार किया, फिर खुद का गला काटा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।



