छत्तीसगढ़

CG- रात के अंधेरे में खेल, दिन के उजाले में कारोबार, यहां किया जा रहा जगह-जगह रेत का अवैध भंडारण, नियमों की उड़ रही धज्जियां…..

अभनपुर। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर कथित तौर पर अवैध रेत भंडारण का मामला सामने आया है। राजिम क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की खबरों के बीच नवापारा-आरंग मार्ग पर भी जगह-जगह रेत के बड़े-बड़े ढेर नजर आने की बात कही जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात के समय रेत डंप की जाती है और दिन में हाईवा के जरिए इसकी बिक्री की जाती है। नवापारा-आरंग मार्ग पर नवागांव, कोलियारी, डंगनिया समेत कई गांवों में बड़े पैमाने पर रेत का भंडारण किए जाने की जानकारी सामने आई है।

अवैध रेत भंडारण और उत्खनन को लेकर खनिज विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर राजस्व विभाग तक शिकायत पहुंच चुकी है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर रेत का भंडारण और परिवहन किया जा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग इन रेत के भंडारों की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Back to top button