धमतरी

दो रात, 6 हाइवा और प्रशासन का बड़ा एक्शन,अवैध रेत परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

छत्तीसगढ़ धमतरी जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने दो रातों में कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में लगे 6 हाइवा वाहनों को जब्त किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है

जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी कड़ी में 7 और 8 सितंबर की रात राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध रेत परिवहन की जांच की।

कार्रवाई के दौरान 8 सितंबर की रात 4 हाइवा वाहन अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पकड़े गए। वहीं इससे पहले 7 सितंबर की रात करीब 2 बजे संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 अन्य हाइवा वाहनों को जब्त किया था।

प्रशासन की कार्रवाई का उद्देश्य अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और राजस्व क्षति को रोकना है। अधिकारियों ने साफ किया है कि खनिज नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

फिलहाल प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जिले में अवैध रेत परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहने की बात अधिकारियों ने कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button