छत्तीसगढ़

CG – बिस्तर में सो रहा था काल, 10 साल के मासूम को बनाया शिकार, इलाज के दौरान दर्दनाक मौत…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसे में 10 साल के बच्चे की जान चली गई। बच्चा खाना खाने के बाद सोने के लिए बिस्तर पर गया था, जहां चादर के नीचे छिपे करैत सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने के बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

बिलासपुर शहर से लगे ग्राम ढेका के नयापारा निवासी चंद्रकुमार चंद्राकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका 10 साल का बेटा गौरव खाना खाने के बाद सोने के लिए बिस्तर पर गया। इसी दौरान बिस्तर में छिपे सांप ने उसे डस लिया।

सांप के डसने के बाद गौरव घबरा गया। उसने रोते हुए अपनी मां को घटना की जानकारी दी। बच्चे को सांप के डसने की बात पता चलते ही परिजन भी घबरा गए। उन्होंने बिना देरी किए बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर सिम्स में उसका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button