छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत सैंकड़ों लोगों ने छोड़ा साथ, इस पार्टी थामा दामन……

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा से बड़ी खबर सामने आई है। सरगुजा में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। AAP के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में करीब 120 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई और पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। दरअसल, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में AAP कार्यकर्ता शैला नृत्य और गाजे-बाजे के साथ रैली की शक्ल में अंबिकापुर के राजीव भवन पहुंचे। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने फूल-मालाओं से कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इसके बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई और कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में AAP के प्रदेश संगठन मंत्री अलेक्जेंडर केरकेट्टा, सरगुजा जिलाध्यक्ष सीताराम मानिकपुरी, जोन सह प्रभारी नूर हसन अली समेत जिला संगठन से जुड़े करीब 120 कार्यकर्ता शामिल हैं। वहीं, कोरबा लोकसभा के प्रभारी अध्यक्ष विजय नायक ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button