CG – मस्तूरी के बाद बहतरा में भी सरपंच पर संकट: अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग पूरी 14-2 से प्रस्ताव पारित पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//मस्तूरी के सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अब ग्राम पंचायत बहतरा में भी सियासी बाजी पलटती नजर आ रही है। बहतरा में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
तहसीलदार पचपेड़ी नीलम पिस्दा ने जानकारी देते हुए बताया कि वोटिंग पूरी हो चुकी है। कुल 16 वोटों में से 14 वोट सरपंच के खिलाफ पड़े, जबकि पक्ष में सिर्फ 2 वोट मिले। इस तरह 14/2 से अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग संपन्न हुई है।
तहसीलदार ने बताया कि वोटिंग के बाद वे इस विषय पर एसडीएम मस्तूरी शिव कुमार कंवर से चर्चा कर रहे हैं, जिसके बाद ही परिणाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
बताते चलें कि कुछ दिन पहले बहतरा में उपसरपंच और पंचों ने मिलकर सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसके लिए वोटिंग की तारीख 21 सितंबर तय की गई थी। जिसकी प्रक्रिया आज पूरी हो चुकी है। हालांकि एसडीएम कार्यालय से आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है।




