छत्तीसगढ़

CG-साइबर ठगों के निशाने पर विधायक! WhatsApp हैक कर मांगे ₹76 हजार,जाँच में जुटी पुलिस…

डेस्क : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर आ रही है. यहां के गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पाली तानाखार विधानसभा के विधायक तुलेश्वर मरकाम का मोबाइल हैक हो गया है. एक APK फाइल को ओपन करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया. बताते चलें कि, हैकर ने विधायक के वाट्सएप से उनके जान पहचान वालों को मैसेज भेजकर 76000 रुपये की मांग की है. हैकर ने मैसेज में लिखा था. एक छोटी सी हेल्प चाहिए मेरा UPI काम नहीं कर रहा है.

यह है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार विधायक तुलेश्वर मरकाम के मोबाइल पर एक APK फाइल आई थी. उन्होंने जैसे ही उस फाइल को ओपन किया, उनका मोबाइल हैक हो गया. इसके बाद हैकर ने उनके वाट्सएप अकाउंट पर कब्जा कर लिया और उनके संपर्क में मौजूद लोगों को पैसे मांगने के मैसेज भेजने लगा. हैकर ने लोगों को भरोसे में लेने के लिए लिखा कि उसका UPI काम नहीं कर रहा है और उसे अर्जेंट पैसों की जरूरत है. जब कुछ लोगों ने विधायक को फोन कर इस बारे में पूछा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ.

पाली थाने में शिकायत दर्ज

इस मामले की शिकायत पाली थाने में की गई है. विधायक तुलेश्वर मरकाम ने खुद थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल की मदद से हैकर की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है.पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान APK फाइल को ओपन न करें. इस तरह की फाइलों से मोबाइल हैक होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है.

Related Articles

Back to top button