अन्य ख़बरें

बाढ़ प्रभावित ग्राम दरगहन पहुंचे जनपद अध्यक्ष, पीड़ितों से मिलकर जाना हाल-चाल…

धमतरी…बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष श्री महेश गोटा ने ग्राम दरगहन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

निरीक्षण के दौरान जनपद अध्यक्ष ने गांव में संचालित राहत शिविर एवं भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

जनपद अध्यक्ष ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन परिस्थिति में शासन-प्रशासन उनके साथ खड़ा है। बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान कुकरेल मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री टेलेश्वर ठाकुर, भाजपा मंडल कुकरेल के महामंत्री श्री टिकेश्वर साहू एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री वनलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित ग्रामीणों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया तथा राहत एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button