CG – मस्तूरी लवन रोड़ हुआ बहाल दो दिनों से बंद था यह रास्ता खतरे कों देखते हुए लिया गया था फैसला पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के जोंधरा में शिवनाथ नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाया। नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। खतरे को देखते हुए प्रशासन को बड़ा फैसला लेना पड़ा।
बिलासपुर के मस्तूरी और पचपेड़ी को बलौदाबाजार और रायपुर से जोड़ने वाला जोंधरा का शिवनाथ पुल… पिछले दो दिनों से सुर्खियों में है।
दरअसल शिवनाथ नदी उफान पर है। पानी पुल के ऊपर से बह रहा था, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मस्तूरी एसडीएम शिव कुमार कंवर खुद मौके पर पहुंचे।
एसडीएम ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल पुल को बंद करा दिया। पुलिस ने दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी और लोगों को रोक दिया गया। जान-माल की सुरक्षा को देखते हुए ये जरूरी कदम उठाया गया था।
पुल बंद होने से मस्तूरी-बिलासपुर से रायपुर जाने वाले सैकड़ों लोगों को परेशानी हुई, लोगों को घूमकर वैकल्पिक रास्ते से जाना पड़ा।
अब राहत भरी खबर है। आज मंगलवार 29 सितंबर सुबह शिवनाथ का जलस्तर घटा है। प्रशासन ने निरीक्षण के बाद पुल को खोल दिया है। फिलहाल आवागमन पूरी तरह बहाल हो चुका है।
तो जोंधरा में फिलहाल हालात सामान्य हैं, लेकिन प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अभी भी नदी किनारे जाने से बचें और सावधानी बरतें।




