CG- स्कूल में घुसा नशेड़ी, शिक्षक पर बरसाए डंडे, ट्रक से कुचलने की दी धमकी…..

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित मदनपुर प्राथमिक विद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत एक व्यक्ति स्कूल परिसर में घुस आया। आरोपी प्रदीप मरावी ने पहले कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और फिर सहायक शिक्षक कमलेश गुप्ता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, उसने शिक्षक को ट्रक से कुचलने की धमकी भी दी। अचानक हुई इस घटना से स्कूल में मौजूद बच्चों में दहशत फैल गई।
मामला बसंतपुर थाना के वाड्रफनगर चौकी का है। जहां मदनपुर प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय के सामने दोपहर करीब 1:45 बजे आरोपी ने कर्मचारियों को धमकाते हुए गाली -गलौज की. इसके बाद उसने सहायक शिक्षक कमलेश गुप्ता पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर, हाथ और कमर में चोटें आई। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रक से कुचलने की धमकी दी। घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया। मदद की आवाज सुनकर स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा।
घटना की सूचना डॉयल 112 टीम को दी गई. दोनों को पुलिस गाड़ी में भरकर चौकी लेकर पहुंची। पूछताछ में शिक्षक ने बताया कि आरोपी ने पहले भी इस प्रकार तरह के कृत्य को अंजाम था, उक्त मामले में अपराध दर्ज हुआ था। इसी से आक्रशित होकर फिर घटना को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। पूछताछ पर आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



