राशिफल

आज का राशिफल: गुरुवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष- 05 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आपके लिए पांचवें भाव में होगा. साहित्य और कला में रुचि रखने वालों के लिए आज का दिन शुभ है. स्नेहीजन के साथ हुई मुलाकात से आपका मन खुश रहेगा. दोपहर बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा. विरोधियों से वाद-विवाद हो सकता है. नौकरीपेशा जातक अधिकारियों से बहस से बचें. दोपहर बाद मौन रहने का प्रयास करें. नकारात्मक विचारों को मन में नहीं आने दें. समय पर अपना काम पूरा कर पाने की स्थिति में नहीं रहेंगे.

वृषभ- 05 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आपके लिए चौथे भाव में होगा. माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता बनी रहेगी. स्थायी संपत्ति के काम आज टालें. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. दोपहर बाद आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी. आज आप किसी धार्मिक काम में व्यस्त रहेंगे. जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा. कार्यस्थल पर आपको अपने काम से काम रखना चाहिए. अनावश्यक दूसरों के काम में दखल ना दें.

मिथुन- 05 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आपके लिए तीसरे भाव में होगा. किसी खास काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. विरोधी भी आपसे पराजित होंगे. दोपहर बाद घर में किसी विवाद का वातावरण बना रहेगा. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नेगेटिव विचार आपको हताशा में धकेल सकते हैं. आज आपका भाग्य साथ देगा. जॉब और बिजनेस में लाभ होगा.

कर्क- 05 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आपके लिए दूसरे भाव में होगा. आपका मन किसी उलझन में रहेगा. किसी विशेष काम करने में निराशा होगी. परिजनों के साथ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है. किसी निर्धारित काम में आपको कम सफलता मिलेगी. दोपहर बाद आपका समय अच्छा रहेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. भाई-बहनों से लाभ मिलेगा. किसी के साथ भावनात्मक संबंध बनेंगे. मन की चिंता दूर होगी.

सिंह- 05 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आपके लिए पहले भाव में होगा. आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. हर कार्य दृढ़ निर्णयशक्ति से करेंगे. इससे आपको सफलता मिलेगी. आज क्रोध की भावना थोड़ी रहेगी, इसलिए ज्यादातर जगहों पर मौन बने रहें. सरकारी काम से लाभ होगा. परिवारजनों का साथ मिलेगा. आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा.

कन्या- 05 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आज आपका मन इमोशनल रहेगा. इमोशनल होकर किसी तरह का गलत निर्णय न लें. ध्यान रखें. आज चर्चा और वाद-विवाद से दूर रहें. किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार ना करें. दोपहर बाद आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढे़गी. फिर भी क्रोध पर संयम रखें.

तुला- 05 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज आपको लाभ होगा. व्यापार में आपको लाभ होगा. संतान के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे. दोपहर बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल न हो. कन्फ्यूजन दूर होगा. कानूनी विषयों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

वृश्चिक- 05 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आपके लिए दसवें भाव में होगा. दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से प्रत्येक काम पूरे होंगे. व्यवसाय में भी आपकी प्रतिभा की प्रशंसा होगी. जॉब में अधिकारी आपके काम से खुश होंगे. आपको पदोन्नति मिलेगी. पिता संग संबंध मधुर रहेंगे. उनसे लाभ भी होगा. दोपहर बाद किसी उलझन में रह सकती है. दोस्तों के साथ समय अच्छा कटेगा.

धनु- 05 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आपके लिए नवें भाव में होगा. आप आज धार्मिक बने रहेंगे. किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग पर जाने का अवसर मिल सकता है. आपका व्यवहार भी आज अच्छा रहेगा. गलत कामों से दूर रहें. क्रोध पर संयम रखें. दोपहर बाद आपका दिन सफलता से भरा रहेगा. आपके काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे. अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे. गृहस्थजीवन में मधुरता बनी रहेगी.

मकर- 05 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज संभलकर रहें. स्वास्थ्य के विषय में लापरवाह न रहें. नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें. इससे आपके बहुत से काम आसानी से बन जाएंगे. आकस्मिक व्यय के लिए तैयार रहें. दोपहर बाद परिस्थिति में कुछ हलकेपन का अनुभव होगा. धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है. क्रोध और उग्रता से बचें. वाणी पर संयम रखें.

कुंभ- 05 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज साधारण सी बातों पर दांपत्यजीवन में विवाद हो सकता है. सांसारिक बातों में मन नहीं लगेगा. अदालती कामकाज में संभलकर रहें. सामाजिक कार्यक्रम में किसी से विवाद हो सकता है. नए काम की शुरुआत न करें. शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मानसिक चिंता रहेगी. आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे.

मीन- 05 नवंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आपके लिए छठे भाव में होगा. आपका मन किसी चिंता में रहेगा. काम की सफलता में विघ्न आएंगे. ऑफिस में साथी सहयोग नहीं करेंगे. मैरीड कपल में विवाद हो सकता है. परिवार में शांति बनाए रखें, व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें. वाहन ध्यान से चलाएं. नौकरी और व्यापार की मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है.

Related Articles

Back to top button